फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawa BS6 और Jawa Forty Two BS6 के स्पेशिफिकेशंस का खुलासा, जानें कितनी पावरफुल है यह बाइक

Sun, 14 Jun 2020 07:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
new jawa bike engine specifications jawa bs6 models jawa bike engine capacity jawa 42 price in india jawa bikes india jawa perak bobber jawa bs6 on road price jawa motorcycle
Jawa Perak - फोटो : Social Media
Classic Legends Private Limited(क्लासिक लेजेंड्स प्रा. लि.) ने इस साल की शुरुआत में Jawa motorcycle (जावा मोटरसाइकल) रेंज को BS6 (भारत स्टेज-6) ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले Jawa (जावा) और Jawa Forty Two (जावा फोर्टी टू) बाइक भारतीय बाजार में पेश की गई थी। उस समय इनकी कीमत का एलान कर दिया गया था, लेकिन दोनों बाइक्स के अपडेटेड स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था। 
new jawa bike engine specifications jawa bs6 models jawa bike engine capacity jawa 42 price in india jawa bikes india jawa perak bobber jawa bs6 on road price jawa motorcycle
Jawa Perak Engine - फोटो : Social Media
इंजन
BS6 Jawa (बीएस6 जावा) और Jawa Forty Two (जावा फोर्टी टू) का इंजन आउटपुट, स्पेशिफिकेशंस और फीचर्स आधिकारिक रूप से अब सामने आ गया है। दोनों बाइक्स में एक जैसा 293 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है जो नए बीएस6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेटेड है। नए मॉडल पहले की तुलना में कम पावरफुल हैं। पहले यह इंजन 27 PS का अधिकतम पावर और 28 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस6 अपडेट के साथ इनका आउटपुट थोड़ा कम हो गया है। नया इंजन अब 26.51 PS का पावर और 27.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नए बीएस6 इंजन मॉडल बीएस4 मॉडल की तुलना में 2 किलोग्राम तक भारी हो गए हैं। अब इनका कुल वजन 172 किलोग्राम हो गया है।

बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक्स हैं। आरामदायक सफर के साथ बेहतर ब्रेकिंग के लिए कंपनी ने इसके दोनों ओर डुअल-चैनल ABS दिया गया है। बाइक के बेस वेरिएंट के साथ रियर व्हील्स में ड्रम ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है। 
new jawa bike engine specifications jawa bs6 models jawa bike engine capacity jawa 42 price in india jawa bikes india jawa perak bobber jawa bs6 on road price jawa motorcycle
Jawa ABS - फोटो : Jawa Motorcycles
डिजाइन
बाइक का डिजाइन, रंग और स्टाइल पहले जैसा ही है, ध्यान देने योग्य बात यह है कि अपडेट की गई बाइक में एक नया एग्जॉस्ट ट्यूब डिजाइन मिलता है। जबकि ड्यूल एग्ज्हॉस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एग्ज्हॉस्ट की डाउन ट्यूब में एक नया कैटेलिटिक कन्वर्टर यूनिट जोड़ा गया है। नए उत्सर्जन मानकों को हासिल करने के लिए डिजाइन में अपडेट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
new jawa bike engine specifications jawa bs6 models jawa bike engine capacity jawa 42 price in india jawa bikes india jawa perak bobber jawa bs6 on road price jawa motorcycle
Jawa perak
कीमत
इस बाइक को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। तब इसकी कीमत पिछले बीएस4 मॉडल की तुलना में लगभग 10,000 रुपये अधिक थी। Jawa BS6 की कीमत 1.73 लाख रुपये से शुरू होता है, वहीं Jawa 42 BS6 की कीमत अब 1.60 लाख रुपये से शुरू होती है। पुराने बीएस4 मॉडल की तुलना में नए बीएस6 इंजन वाले अपडेटेड जावा और फोर्टी टू की एक्सशोरूम कीमत में 5,000 रुपए से लेकर 9,928 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है। सिंगल चैनल ABS Jawa की कीमत 1.64 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.73 लाख रुपये कर दी गई है। वहीं डुअल चैनल ABS Jawa की कीमत 1.73 लाख रुपये से बढ़कर 1.82 लाख रुपये हो गई है। जबकि सिंगल चैनल ABS Forty Two की कीमत 1.55 लाख रुपये से बढ़कर 1.6 लाख रुपये हो गई है। वहीं डुअल चैनल ABS Forty Two की कीमत 1.64 लाख रुपये से बढ़कर 1.69 लाख रुपये हो गई है। 
विज्ञापन
new jawa bike engine specifications jawa bs6 models jawa bike engine capacity jawa 42 price in india jawa bikes india jawa perak bobber jawa bs6 on road price jawa motorcycle
Jawa Motorcycles - फोटो : Jawa Motorcycles
डिलीवरी
कीमतों के अलावा पिछले मॉडल्स की तुलना में नई बाइक में कोई नए बदलाव नहीं देखने को मिलते हैं। देशभर में जावा के डीलरशिप और वर्कशॉप मौजूद हैं। कंपनी सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नियमों का पालन करते हुए ग्राहकों तक पहुंच रही है। कंपनी ने ग्राहकों को नई बाइक की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed