फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 वजहों से भारत में सुर्खियां बटोर रही है नई Mahindra Thar, पढ़ें पूरी कवरेज

Sat, 15 Aug 2020 02:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 15 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
New Generation Mahindra Thar 2020: Here are eleven things that you should know
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

Mahindra ने आखिरकार अपनी नई जेनरेशन वाली Thar को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। साल 2010 में पहली बार लॉन्च हुई महिंद्रा थार को लंबे समय से अपडेट नहीं किया गया था। बता दें कि बीएस6 नॉर्म्स के कारण कंपनी इसके मौजूदा मॉडल की बिक्री नहीं कर रही है। नई Mahindra Thar 2020 में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पहली बार पेट्रोल इंजन दिया गया है। वहीं, इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। आज हम आपको नई महिंद्रा थार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

New Generation Mahindra Thar 2020: Here are eleven things that you should know
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

इंजन मॉडल


नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।


पहली बार मिला पेट्रोल इंजन


Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।


डीजल इंजन का परफॉर्मेंस


नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

New Generation Mahindra Thar 2020: Here are eleven things that you should know
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra

मिला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट


नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Generation Mahindra Thar 2020: Here are eleven things that you should know
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

दो वेरिएंट में आई Mahindra Thar 2020 


नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar 2020 भारतीय बाजार में LX और AX दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगी। 


कलर वेरिएंट्स


कंपनी ने अपनी नई जेनरेशन वाली Thar को छह रंगों के साथ पेश किया है। इनमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं।
विज्ञापन
New Generation Mahindra Thar 2020: Here are eleven things that you should know
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Social Media

फीचर्स और लुक


Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed