फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार की इस नई योजना से सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें बड़ी बातें

Thu, 08 Aug 2019 01:08 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 08 Aug 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Modi Government will bring battery manufacturing policy electric vehicle will be cheaper
Electric car - फोटो : Google

भारत में सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काफी तेजी से काम कर रही है। और इसके लिए सरकार अब बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पर ज्यादा ध्यान दे रही है। सरकार बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पर सब्सिडी देने की योजना लेकर आई है। साथ ही बैटरी मैन्युफैक्चरिंग पॉलिसी पेश की है जिसमें प्रति किलोवॉट ऑवर 2,000 रुपये की सब्सिडी देने की योजना है। क्योकि इलेक्ट्रिक बैटरी में सबसे बड़ा खर्चा उसकी बैटरी को लेकर ही है। ऐसे में लिथियम बैटरी पर सब्सिडी मिलने से इलेक्ट्रिक गाड़ी सस्ती हो जाएगी। खास बात यह है कि यह सब्सिडी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर मौजूदा छूट के अलावा होगी।

ये है लक्ष्य

Modi Government will bring battery manufacturing policy electric vehicle will be cheaper
electric car battery price - फोटो : Google

इस नई पॉलिसी के मुताबिक अगले तीन साल में 54 गीगा वॉट की बैटरी मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बनाने का लक्ष्य सरकार ने लिया है। खास बात यह है कि सरकार केवल उन्ही कंपनियों को सब्सिडी देगी जो कम से कम 5 गीगा वॉट से लेकर 20 गीगा वॉट के बीच की फैक्ट्री लगाना चाहते हैं।

कितना आएगा खर्च

Modi Government will bring battery manufacturing policy electric vehicle will be cheaper
electric car indian govt-1 - फोटो : सांकेतिक

इस योजना के तहत सरकार पर हर साल 700 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।इसके अलावा बैटरी बनाने में जो सामान इस्तेमाल होता है, उसके इम्पोर्ट पर जीरो ड्यूटी लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही डेप्रिसिएशन का प्रस्ताव रखा गया है। अब देखना होगा सरकार की यह नई योजना कितना आगे तक जाती है और इसकी वजह से कितने ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने में दिलचस्ती दिखाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed