आजकल ऑटोमैटिक गियर वाली कारों की डिमांड है। लेकिन अगर ऑटोमैटिक गियर वाली कारों की बैटरी डाउन हो जाए, तो उन्हें धक्के मार कर स्टार्ट करना नामुमकिन है। वहीं मैनुअल कारों के साथ ये समस्या नहीं है, उन्हें आसानी से धक्के मार कर स्टार्ट किया जा सकता है। लेकिन अगर आप अकेले हों और बैटरी डाउन हो जाए तो क्या करेंगे।
जंपर केबल से कार स्टार्ट
2 of 6
Car Battery Jumper
- फोटो : सांकेतिक
अगर कार की बैटरी डाउन हो जाए तो एक तरीका है जंपर केबल का। जंबर केबल से कार को स्टार्ट तो किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए आपको दूसरी कार की जरूरत पड़ेगी। वहीं अगर डीजल कार है, तो पेटट्रोल कार के मुकाबले बैटरी चार्ज करने में और ज्यादा वक्त लगेगा।
रोडसाइड असिस्टेंस
3 of 6
Car Turbocharging Mechanic
वहीं तीसरा ऑप्शन है कि रोडसाइड असिस्टेंस को कॉल करेंगे, हालांकि यह बेहद आसान तरीका है, लेकिन इसमें वक्त बहुत बर्बाद होगा। लेकिन एक रास्ता है, जिससे आप अपनी कार को ज्यादा वक्त बर्बाद किए बिना स्टार्ट कर सकेंगे। आप पावरबैंक से भी कार को स्टार्ट कर सकते हैं।
पावर बैंक से टाटा नेक्सन डीजल को स्टार्ट
4 of 6
Power pack car battery Jump starter
- फोटो : सांकेतिक
यूट्यूबर और ऑटो एक्सपर्ट बुलु पटनायक ने एक वीडियो डाला है, जिससे उन्होंने पावर बैंक से टाटा नेक्सन डीजल को स्टार्ट कर दिया। डीजल इंजन को स्टार्ट करने के लिए ज्यादा पावरफुल बैटरीज की जरूरत होती है। वीडियो में उन्होंने डीजल इंजन वाली नेक्सन की ऑरिजनल बैटरी को हटा कर कर पावरपैक का इस्तेमाल किया, जिसके बाद कार फटाफट स्टार्ट हो गई।
स्लॉट्स में पॉजिटिव और निगेटिव टर्मिनल
5 of 6
Car Battery Jump Starter
- फोटो : Youtube
ये पावर बैंक अमेजन और दूसरी ऑनलाइन साइट्स पर भी उपलब्ध हैं। इन पावरबैंक्स में एक खास केबल दी जाती है, जिन्हें पावरबैंक में बने खास स्लॉट्स में लगाना होता है। इन स्लॉट्स में पॉजिटिव और निगेटिव टर्मिनल बने होते हैं और तारें भी लाल और काले रंग की होती हैं, ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो।