फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितनी सुरक्षित है नई Tata Punch: सेफ्टी रेटिंग की जानकारी हुई लीक, जानें इस माइक्रो SUV को मिलें हैं कितने स्टार!

Mon, 11 Oct 2021 12:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 11 Oct 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Micro SUV Tata Punch gets 5 Star Safety Rating in Global NCAP crash test, Details Leaked on Official Website
Tata Punch launching - फोटो : Tata Motors

Tata Motors ने इस महीने की शुरुआत में अपनी माइक्रो एसयूवी Tata Punch को पेश किया था। कंपनी अभी तक पंच की कीमतों का एलान नहीं किया है, लेकिन रिव्यूज आने शुरू हो गए हैं। हालांकि आधिकारिक बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी का कहना है कि सेफ्टी रेटिंग्स और कीमतों का एलान इसकी लॉन्चिंग पर ही होगा। लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले ही इसकी सेफ्टी रेटिंग्स का खुलासा हो गया है। यह लीक टाटा की वेबसाइट पर ही हुआ है। पंच की सेफ्टी रेटिंग काफी चौंकाने वाली है। Tata Punch माइक्रो एसयूवी की बिक्री 20 अक्तूबर से होने वाली है और इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमतें 5.5 लाख रुपये से लेकर 8 लाख रुपये तक रखी जा सकती हैं। पंच को अल्फा (एजाइल लाइट फ्लैक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिस पर प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज को भी बनाया गया है।



 

Micro SUV Tata Punch gets 5 Star Safety Rating in Global NCAP crash test, Details Leaked on Official Website
Tata Tiago XTA AMT - फोटो : Amar Ujala

टिगोर और टियागो को 4-स्टार रेटिंग

ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग्स में टाटा की कारें अव्वल रही हैं। इससे पहले पहले अल्ट्रोज और नेक्सन को भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं पंच भी अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनी है, तो ऐसे में स्वाभाविक है कि पंच को हाई सेफ्टी रेटिंग्स मिले। हालांकि टाटा टिगोर और टियागो को ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग मिली थी। टाटा नेक्सन पहली ऐसी भारतीय कार थी, जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली थी। टाटा मोटर्स की हैरियर और सफारी को छोड़ दें, तो कंपनी अपनी कारों को लॉन्च करने से पहले सेफ्टी रेटिंग्स टेस्ट जरूरत करती है। हैरियर और सफारी लैंड रोवर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं।    

 

Micro SUV Tata Punch gets 5 Star Safety Rating in Global NCAP crash test, Details Leaked on Official Website
Tata Punch - फोटो : Tata Motors

पंच की सेफ्टी रेटिंग्स

टाटा ने 2020 के ऑटो एक्सपो में इसे HBX कॉन्सेप्ट के तौर पर उतारा था। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि टाटा इसकी सेफ्टी रेटिंग्स को लेकर भी खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी। टाटा की वेबसाइट पर ही बुकिंग के दौरान लीक इमेज से खुलासा हुआ है कि पंच को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। हालांकि बाद में टाटा मोटर्स ने इसे तुरंत ठीक करते हुए सेफ्टी रेटिंग वाली बात हटा दी थी, लेकिन तब तक ऑटोमोबाइल सेगमेंट को कवर करने वाले लोगों में खबर फैल चुकी थी, और सेफ्टी रेटिंग्स के खुलासे वाला स्क्रीनशॉट लोग ले चुके थे, जिसमें पंच में डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी होने की भी जानकारी दी गई थी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Micro SUV Tata Punch gets 5 Star Safety Rating in Global NCAP crash test, Details Leaked on Official Website
Tata Punch - फोटो : Tata Motors

इंजन और डाइमेंशन

प्रोडक्ट लाइन-अप में पंच टाटा नेक्सन से नीचे होगी, लेकिन टियागो और नेक्सन से ऊपर होगी। कंपनी ने इसकी ऑफिशिअली बुकिंग शुरू कर दी है, 21 हजार रुपये देकर इसकी एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं। इसमें टियागो और अल्ट्रोज में मिलने वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी के साथ आएगा। वहीं इसका मुकाबला  Mahindra KUV NXT और Maruti Suzuki Ignis के अलावा एंट्री लेवल कॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite और Renault Kiger से भी होगा। इस माइक्रो एसयूवी में 366 लीटर का बूट स्पेस, 3827 एमएम की लंबाई, 1742 एमएम की चौड़ाई, 1615 एमएम की ऊंचाई और 2445 एमएम लंबाई वाला व्हीलबेस मिलता है। इसके ग्राउंड क्लीयरेंस 190 एमएम है। इसमें हल्की ऑफरोडिंग के लिए ट्रैक्शन प्रो मोड का फीचर मिलेगा। इसमें चार वैरिएंट Pure, Adventure, Accomplished और Creative मिलेगा, जिसमें प्योर बेस वैरिएंट होगा, जबकि क्रिएटिव टॉप वैरिएंट होगा।

 

विज्ञापन
Micro SUV Tata Punch gets 5 Star Safety Rating in Global NCAP crash test, Details Leaked on Official Website
tata punch interior - फोटो : Tata Motors

शानदार फीचर्स

  • टाटा पंच के प्योर वेरिएंट में डुअल एयरबैग, 15-इंच व्हील्स, डुअल ड्राइव मोड, इंजन-स्टार्ट स्टॉप, 90-डिग्री ओपनिंग डोर, रियर फ्लैट फ्लोर मिलता है। यह वेरिएंट सिर्फ सफेद और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।
  • इसके बाद एडवेंचर वेरिएंट की बात करें तो, इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में 4-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, फ्रंट और रियर पावर विंडो और सेंट्रल रिमोट लॉकिंग सिस्टम हैं।
  • तीसरे वेरिएंट में 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, रियर-व्यू कैमरा, वॉयस रिकग्निशन, पैसिव एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, सिक्स-वे हाइट-एडजस्टेबल सीटें और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • चौथा वेरिएंट क्रिएटिव रेड, ब्लू और डुअल-टोन कलर थीम में पेश किया गया है। इसमें प्रोजेक्टर हेड लाइट और एलईडी डीआरएल, 16-इंच अलॉय व्हील, रेन-सेंसिंग वाइपर, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, ऑटो टेम्परेचर कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स, लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग और गियर नॉब और आईआरए कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed