फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले साल सात सीटर MG Hector देगी दस्तक, इतनी हो सकती है कीमत

Mon, 05 Aug 2019 02:22 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 05 Aug 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
MG Motor to launch 7 seater Hector in India all you need to know
7 seater MG Hector - फोटो : Social

MG Motors की Hector को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। आलाम यह है कि Hector की इस साल की बुकिंग फुल हो चुकी है और कंपनी ने कोई नई बुकिंग लेना बंद दिया है। आपको बता दें कि MG Hector की कीमत 12.18 लाख रुपये से लेकर 16.88 लाख रुपये तक हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि मौजूदा 5 सीटर Hector के बाद अब कंपनी इसका 7 सीटर वर्जन भरत में लॉन्च करने की तैयारी में है।  

क्या होगी 7 सीटर MG Hector की कीमत

MG Motor to launch 7 seater Hector in India all you need to know
MG Hector Side Profile

सूत्रों के मुताबिक कंपनी सात सीटर वेरियंट की शुरुआती कीमत 13 लाख रुपये के आस-पास रख सकती है और इसका सीधा मुकाबला Mahindra XUV500, Jeep Compass और Tata Harrier से होगा। इसके अलावा इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जोकि 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क देगा। इतना ही नहीं यह इंजन 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा। मौजूदा पांच सीटर Hector में जो फीचर्स दिए गये हैं, वही फीचर्स सात सीटर Hector में भी देखने को मिलेंगे।

फीचर्स

MG Motor to launch 7 seater Hector in India all you need to know
MG Hector Red Front - फोटो : File

सात सीटर MG Hector में बड़ा पैनोरामिक सनरूफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड वॉयस असिस्टेंट फीचर, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस 10.4 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किये जायेंगे है। इसके अलावा इसमें 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स के मिलने की उम्मीद है। 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कीलेस एंट्री, 360 डिग्री कैमरा, हिटेड मिरर और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed