फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सयूवी 500 और हैरियर से सस्ती होगी एमजी हेक्टर एसयूवी, मिलेगा इंटरनेट और हाइब्रिड इंजन

Tue, 26 Mar 2019 02:46 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 26 Mar 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
MG Hector SUV could be cheaper than Mahindra XUV500 and Tata Harrier, launched with hybrid petrol
MG-Hector india launch

एमजी मोटर्स की हेक्टर एसयूवी का टीवी कमर्शियल पिछले हफ्ते ही लॉन्च हुआ है, वहीं हेक्टर की लॉन्चिंग मई में हो सकती है। खबरें हैं कि हेक्टर की कीमतें टाटा हैरियर और महिन्द्रा एक्सयूवी 500 के बराबर रखी जा सकती हैं। साथ ही हेक्टर हाईब्रिड इंजन के साथ लॉन्च होगी। जानते हैं हेक्टर की खासियतों के बारे में...


 

फेमस चीनी एसयूवी Baojun 530 से इंस्पायर्ड

MG Hector SUV could be cheaper than Mahindra XUV500 and Tata Harrier, launched with hybrid petrol
Baojun 530 SUV
हेक्टर प्रसिद्ध चीनी एसयूवी Baojun 530 से इंस्पायर्ड है। चीनी स्वामित्व वाले ब्रिटिश ब्रांड की एसयूवी हेक्टर का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, निसान किक्स, टाटा हैरियर, जीप कंपास और ह्यूंदै टूसों से है। भारतीय कस्टमर्स भी धीरे-धीरे एसयूवी सेगमेंट में शिफ्ट कर रहे हैं, जिससे इस सेगमेंट में मुकाबला कठिन होता जा रहा है। एमजी मोटर्स के अलावा किआ भी अपनी एसयूवी लॉन्च करनी तैयारी कर रही है।
 

हैरियर, महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और ह्यूंदै टूसों से लंबी

MG Hector SUV could be cheaper than Mahindra XUV500 and Tata Harrier, launched with hybrid petrol
Mg Hector

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेक्टर की लंबाई टाटा हैरियर, महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और ह्यूंदै टूसों से ज्यादा है। हेक्टर को 5 सीटर में लॉन्च किया जाएगा। हेक्टर की लंबाई ज्यादा होने से इसमें बूट स्पेस और केबिन स्पेस ज्यादा होगा। वहीं इसमें प्रीमियम इंटीरियर होगा, जिसमें शानदार लेदर सीट्स, सॉफ्ट टच डेशबोर्ड और एसी वेंट्स पर क्रोम लाइनिंग होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 स्पीड डीसीटी डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

MG Hector SUV could be cheaper than Mahindra XUV500 and Tata Harrier, launched with hybrid petrol
MG-Hector india launch

हेक्टर को डीजल और पेट्रोल दोनों में लॉन्च किया जाएगा और इमें बीएस-6 इंजन लगा होगा। पेट्रोल वैरियंट में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो 170 एचपी की पावर और 250 एनएम का टार्क देगा। वहीं टूसों का 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 155 एचपी की पावर देता है, जबकि जीप कंपास का 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 163 एचपी की पावर देता है। वहीं हेक्टर में 2.0 लीटर का टर्बो डीजल इंजन लगा होगा, जो 170 एचपी की पावर देगा। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएंगे।
 

विज्ञापन

पेट्रोल इंजन हाईब्रिड मोटर फीचर के साथ

MG Hector SUV could be cheaper than Mahindra XUV500 and Tata Harrier, launched with hybrid petrol
mg hector hybrid suv

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेक्टर का पेट्रोल इंजन हाईब्रिड मोटर फीचर के साथ आएगा, जो न केवल ज्यादा पावर देगा बल्कि ज्यादा माइलेज भी देगा। हेक्टर में एंड्रॉयड ऑटो, एपल कार प्ले और मिरर लिंक कनेक्टिविटी वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, टीएफटी मल्टी इंफो डिस्प्ले, रियर एसी वेंट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रैक, क्रूज कंट्रोल और पावर एडजस्टेबल सीट्स होंगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed