फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ गए दाम: महंगी हो गईं MG Motor और Toyota की गाडियां, जानें नई कीमतों के बारे में

Tue, 06 Apr 2021 12:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 06 Apr 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
MG Hector, Hector Plus Prices Increased By Up To Rs 43000, Toyota Hikes Prices of Fortuner, Camry, Innova Crysta
Car price hike - फोटो : Amar Ujala
एक अप्रैल से देश की कई कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का फैसला किया था। जिसके बाद एमजी मोटर और टोयोटा किर्लोस्कर ने अपनी गाड़ियों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें लागू होने के बाद जहां एमजी मोटर की गाड़ियां 43 हजार रुपये तक महंगी हुई हैं, वहीं टोयोटा की गाड़ियों के दाम 1.18 लाख रुपये तक बढ़ गए हैं।
MG Hector, Hector Plus Prices Increased By Up To Rs 43000, Toyota Hikes Prices of Fortuner, Camry, Innova Crysta
2021 MG Hector Facelift - फोटो : MG Motor India

बात करते हैं सबसे पहले एमजी मोटर की, तो दिसंबर 2020 से लेकर एक अप्रैल 2021 तक एमजी की गाड़ियों के दाम एक लाख रुपये तक बढ़ चुके हैं। एमजी ने अपनी हेक्टर एसयूवी की कीमतें पहले जनवरी 2021, फिर फरवरी 2021 में बढ़ाई थीं, इसके बाद अप्रैल में एक बार फिर से दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल और परिवहन की लागत बढ़ने के चलते उन्हें ये बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।

एमजी हेक्टर

  • नई कीमतें लागू होने के बाद एमजी हेक्टर का पेट्रोल बेस वैरियंट Style MT 13.18 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में मिलेगा। जो पहले मार्च 2021 तक 12.90 लाख रुपये में मिलता था।
  • Super MT की कीमत 14.17 लाख, Super MT Hybrid की कीमत 14.78 लाख रुपये हो गई है। कुल मिला कर एमजी की कीमतों में 43 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
  • पेट्रोल वैरियंट्स की कीमतों में 28 हजार रुपये और Super Hybrid वैरियंट की कीमतों में 38 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
  • वहीं डीजल वैरिएंट्स की कीमतें 38 हजार रुपये तक बढ़ी हैं।
वैरियंट पुरानी कीमतें (एक्स-शोरूम) नई कीमतें (एक्स-शोरूम) अंतर
पेट्रोल      
Style MT रु. 12.90 लाख रु. 13.18 लाख +रु. 28,000
Super MT रु. 13.89 लाख रु. 14.17 लाख +रु. 28,000
Super MT Hybrid रु. 14.40 लाख रु. 14.78 लाख +रु. 38,000
Smart MT Hybrid रु. 15.76 लाख रु. 16.04 लाख +रु. 28,000
Smart DCT/ CVT रु. 16.52 लाख रु. 16.80 लाख +रु. 28,000
Sharp MT Hybrid रु. 17.10 लाख रु. 17.38 लाख +रु. 28,000
Sharp DCT/ CVT रु. 18.10 लाख रु. 18.38 लाख +रु. 28,000
डीजल      
Style MT रु. 14.21 लाख रु. 14.59 लाख +रु. 38,000
Super MT रु. 15.31 लाख रु. 15.69 लाख +रु. 38,000
Smart MT रु. 17.02 लाख रु. 17.40 लाख +रु. 38,000
Sharp MT रु. 18.43 लाख रु. 18.86 लाख +रु. 43,000


 

MG Hector, Hector Plus Prices Increased By Up To Rs 43000, Toyota Hikes Prices of Fortuner, Camry, Innova Crysta
Auto Expo 2020 MG Hector Plus - फोटो : MG Motor

एमजी हेक्टर प्लस

  • कंपनी ने एमजी हेक्टर प्लस के पेट्रोल वैरियंट्स कीमतें 28 हजार रुपये तक बढ़ाई हैं।
  • वहीं हेक्टर प्लस डीजल 38 हजार रुपये महंगा हो गया है।

वैरिएंट पुरानी कीमतें नई कीमतें अंतर
पेट्रोल (6-सीटर)      
Smart DCT/ CVT रु. 17.22 लाख रु. 17.50 लाख +रु. 28,000
Sharp DCT/ CVT रु. 18.90 लाख रु. 19.18 लाख +रु. 28,000
Sharp MT Hybrid रु. 17.85 लाख रु. 18.13 लाख +रु. 28,000
डीजल (6-सीटर)      
Super MT रु. 16 लाख रु. 16.38 लाख +रु. 38,000
Smart MT रु. 17.72 लाख रु. 18.10 लाख +रु. 38,000
Sharp MT रु. 19.23 लाख रु. 19.61 लाख +रु. 38,000
पेट्रोल (7-सीटर)      
Style MT रु. 13.35 लाख रु. 13.63 लाख +रु. 28,000
Super MT Hybrid रु. 14.85 लाख रु. 15.13 लाख +रु. 28,000
डीजल (7-सीटर)      
Style MT रु. 14.66 लाख रु. 15.04 लाख +रु. 38,000
Super MT रु. 15.76 लाख रु. 16.14 लाख +रु. 38,000
Smart MT रु. 17.62 लाख रु. 18 लाख +रु. 38,000
Select MT रु. 18.43 लाख रु. 18.81 लाख +रु. 38,000


 

विज्ञापन
विज्ञापन
MG Hector, Hector Plus Prices Increased By Up To Rs 43000, Toyota Hikes Prices of Fortuner, Camry, Innova Crysta
Toyota Camry Hybrid - फोटो : Toyota

टोयोटा कैमरी

वहीं टोयोटा ने फॉर्च्यूनर, कैमरी और इनोवा क्रिस्टा के दामों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने सबसे ज्यादा कीमतें कैमरी की बढ़ाई हैं। कैमरी की कीमतों में 1,18,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 40.59 लाख रुपये हो गई है। लग्जरी सेडान में 2.5 लीटर का हाइब्रिड पेट्रोल इंजन आता है, जिसमें 88 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी होती है। यह इंजन 175 बीएचपी की पावर और 221 एनएम का टॉर्क देता है।

 
विज्ञापन
MG Hector, Hector Plus Prices Increased By Up To Rs 43000, Toyota Hikes Prices of Fortuner, Camry, Innova Crysta
Toyota Innova Crysta Facelift 2020 - फोटो : toyota

इनोवा क्रिस्टा

वहीं कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ही इनोवा क्रिस्टा का फेसलिफ्ट लॉन्च किया था। कंपनी ने इसके सभी पेट्रोल और डीजल वैरिएंट्स की कीमतों में 28 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं क्रिस्टा के पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआत (एक्स-शोरूम) 16.52 लाख और डीजल वैरिएंट की कीमत 16.90 लाख रुपये होगी।    
 
कार नई कीमतें (एक्स-शोरूम)
Toyota Innova Crysta 16.52 लाख रुपये – 24.59 लाख रुपये तक
Toyota Fortuner 30.34 लाख रुपये – 37.79 लाख रुपये तक
Toyota Fortuner Legender 38.30 लाख रुपये
Toyota Camry 40.59 लाख रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed