लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz India ने आज अपनी चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में अगस्त 2019 के पहले हफ्ते से बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 3 फीसदी तक हुई है। ऑटोमोटिव पार्ट्स पर सीमा शुल्क में हुई बढ़ोतरी और ईंधन पर अतिरिक्त कर और उत्पादन शुल्क के कारण कंपनी को दाम बढ़ाने पड़े हैं।
दाम बढ़ाना मजबूरी
2 of 3
Mercedes-Benz GLC
- फोटो : सांकेतिक
Mercedes-Benz India के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री. मार्टिन श्वेन्क ने बताया, "भारत की अग्रणी लग्जरी ऑटोमोबाईल कंपनी होने के नाते हम सर्वोत्तम उत्पाद देने और ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के लिए लगातार कड़े प्रयास करते हैं। परन्तु ऑटोमोटिव पार्ट्स पर सीमा शुल्क और ईंधन पर अतिरिक्त कर और उत्पादन शुल्क के कारण उत्पादन पर दबाव बढ़ रहा है। बढ़ते हुए उत्पादन खर्च को सह पाने के लिए कीमतों को बढ़ाने के अलावा हमारे पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है।"
ग्राहकों के लिए सर्विस पैकेजे
कंपनी ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए सर्विस पैकेजेस और एक्सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम्स भी पेश किये हैं। स्टार केयर प्रोग्राम के तहत तीन सालों तक वॉरंटेबल रिपेयर्स किसी भी माइलेज सीमा के बिना मुफ्त में किए जाते हैं। हर कार खरीदारी के साथ यह स्टैण्डर्ड सुविधा दी जाती है। स्टार केयर प्लस में चौथे साल की एक्सटेंडेड वारंटी दी जाती है जो रीसेल मूल्य को बढ़ाती है। स्टार ईज़ में नियमित सर्विस से जुड़े आवश्यक काम साथ ही ब्रेक पैड्स, ब्रेक डिस्क, वायपर ब्लेड्स, व्हील अलाइनमेंट और बैलेंसिंग आदि काम कॉन्ट्रेक्टेड अवधि में किए जाते हैं।