फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wagon R के नए अवतार की लॉन्चिंग का खुलासा, ये होंगे नए फीचर

Thu, 27 Dec 2018 04:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 27 Dec 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
Maruti WagonR New edition could be launch on 23 January, 2019
next gen Maruti wagon r

जल्द ही मारुति की पॉपुलर Wagon R कार का नया वर्जन लॉन्च हो सकता है। ऑटो सेक्टर से आ रही खबरों के मुताबिक अगले साल जनवरी के चौथे हफ्ते में मारुति इसकी लॉन्चिंग कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस नई कार की रि-लॉन्चिंग से मारुति की बिक्री के आंकड़ों में इजाफा होगा। इससे पहले मारुति वैगन आर की टेस्टिंग के दौरान स्पॉट फोटोग्राफ्स सामने आई थीं।


 

23 जनवरी, 2019 को होगी लॉन्च

Maruti WagonR New edition could be launch on 23 January, 2019
Maruti Wagan R 2019

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलर रह चुकी हैचबैक कार वैगन आर को अगले साल यानी 23 जनवरी, 2019 को लॉन्च करेगी। टेस्टिंग के दौरान दिखी फोटोग्राफ्स में मारुति ने नई कार में एक्सटीरियर के अलावा इंटीरियर में भी बदलाव किए हैं। मारुति की नई वैगन आर पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी दिखाई दे रही है।
 

दिसंबर 1999 में हुई थी लॉन्च

Maruti WagonR New edition could be launch on 23 January, 2019
wagon R

वहीं खबरें यह भी आ रही हैं कि नई वैगन आर 7 सीटर फैमिली कार होगी। वैगन आर को पहली बार दिसंबर 1999 में लॉन्च किया गया था, तब से इस कार के चार अपग्रेड आ चुके हैं। नया मॉडल स्टिंग्रे से इंस्पायर्ड है। माना जा रहा है कि नई कार में एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ सात इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। इसके अलावा रैप राउंड हेडलैम्प, एलईडी हेडलैम्प्स और नए बंपर्स भी होंगे। वहीं केबिन में नई सीटें, नया डैशबोर्ड और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स भी हो सकता है। इसे पहले ही की तरह स्लैब स्लाइड लुक में लॉन्च किया गया है, वहीं इसमें अब रिअर सीट पर ज्यादा लैगरूम और शोल्डररूम मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

22 किमी प्रति लीटर तक का मिलेगा माइलेज

Maruti WagonR New edition could be launch on 23 January, 2019
Maruti Wagan R 2019

नई वैगन आर की कीमत 4 से 7 लाख रुपए तक हो सकती है। वहीं कार नए प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी, जिसके चलते यह पहले के मुकाबले हल्की और बेहतर परफॉर्मेंस देगी। कार में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर वाला के10बी इंजन लगा होगा, जो 6200 आरपीएम पर 68 बीएचपी की अधिकतम पॉवर और 90 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि माइलेज के मामले में यह अव्वल हो सकती है और नए मॉडल में 22 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज मिल सकता है।
 

विज्ञापन

आ सकता है इलेक्ट्रिक वर्जन

Maruti WagonR New edition could be launch on 23 January, 2019
Maruti Wagan R Electric

इसके अलावा नई वैगन आर में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा सीवीटी का ऑप्शन भी आ सकता है। इसके अलावा यह पेट्रोल और सीएनजी के अलावा एलपीजी और इलेक्ट्रिक वैरियंट में भी लॉन्च हो सकती है। हालांकि इसका इलेक्ट्रिक वर्जन 2020 तक ही आएगा, जिसकी कीमत 10 लाख से कम होगी और यह एक बार चार्ज होने के बाद 150 से 200 किमी तक चल सकेगी।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed