मारूति सुजुकी ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर के नए वेरिएंट का टीजर लॉन्च किया है। वैसे खबरें तो ये है कि कंपनी ने इस कार को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। कंपनी ने कार के डिजाइन में काफी बदलाव किया है। उम्मीद है कि कंपनी नई कार को डिजायर फेसलिफ्ट के नाम से मई या जुन के अंत तक लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसके साथ-साथ नई स्विफ्ट पर भी काम कर रही है, जिसे मारूति अगले ऑटो एक्सपो तक लॉन्च करेगी। कंपनी ने कार के फ्रंट बंपर और रियर बंपर में थोड़ा बदलाव किया है। मारूति के कुछ डीलर्स ने अनाधिकारिक तौर पर इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
ऐसी होगी मारूति की नई डिजायर, तस्वीरों में देखें कार का डिजाइन
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 24 Apr 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन