स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 02 Aug 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय मूल की युवती से शादी को लेकर चल रही अटकलबाजियों को खत्म करते हुए पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली ने शुक्रवार को कहा कि वह 20 अगस्त को दुबई में शामिया आरजू से निकाह कर रहे हैं। दुबई में बसीं शामिया अमीरात एयरलाइन्स में फ्लाइट इंजीनियर हैं जबकि उनके परिवार के सदस्य दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से हरियाणा के मेवात इलाके के रहने वाले हैं।
2 of 5
हसन अली
- फोटो : सोशल मीडिया
हसन ने अपने गृहनगर गुजरांवाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारे परिवार सादा समारोह कराना चाहते थे, लेकिन अब मीडिया में इसकी खबरें आ गई हैं तो मैंने इसे आधिकारिक करने का फैसला किया ताकि मेरी शादी को लेकर कोई अटकलबाजी नहीं हो।’ शामिया शादी के बाद गुजरांवाला में ही बस जाएंगी।
3 of 5
हसन अली
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा, ‘निकाह 20 अगस्त को तय हुआ है जबकि रुखसती तीन महीने बाद होगी और शादी के बाद हमारी योजना गुजरांवाला में ही रहने की है।’ शामिया ने मानव रचना विश्वविद्यालय से एयरोनाटिक्स की डिग्री ली है और उन्होंने इंग्लैंड में भी पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हसन ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी भारतीय परिधान पहनेंगी। उन्होंने कहा कि वह एक साल पहले दुबई में शामिया से मिले थे और उस मुलाकात के बाद उनकी दोस्ती गहरी होती गई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैंने अपनी पसंद का इजहार पहले किया और उन्हें प्रस्ताव दिया जिसके बाद हमारे परिवारों ने जिम्मेदारी ली।’
विज्ञापन
5 of 5
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
हसन पाकिस्तान के चौथे क्रिकेटर हैं जो भारतीय बाला से परिणय सूत्र में बंधेंगे। उनसे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शोएब मलिक भी भारतीय मूल की लड़की से शादी कर चुके हैं। मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अप्रैल 2010 में निकाह किया था जिनका एक बेटा है। पूर्व कप्तान जहीर अब्बास भारतीय लड़की से शादी करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।