अमरनाथ तीर्थ स्थल के शिवलिंग के बारे में तो हर कोई जानता है, जहां बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग बन जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरनाथ के शिवलिंग की तरह ही एक और शिवलिंग कहीं और भी है, जिसे देखने दुनियाभर से लोग आते हैं।
इस देश में भी है अमरनाथ जैसा 'शिवलिंग', खतरनाक रास्तों से होकर जाना पड़ता है गुफा के अंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल ऑस्ट्रिया के सल्जबर्ग शहर के पास वरफेन में एक 40 किलोमीटर लंबी हिम गुफा है, जिसमें कुदरती शिवलिंग जैसी आकृति बनी है। यह आकृति अमरनाथ के शिवलिंग से कई गुना बड़ी है।
इस गुफा में लगभग एक किलोमीटर तक सीढ़ियां बनाई गई हैं, ताकि इस 'शिवलिंग' के करीब आसानी से पहुंचा जा सके। इस 'शिवलिंग' की ऊंचाई लगभग 75 फीट है। गुफा के अंदर जाने के लिए लोगों को खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।
यह दुनिया की सबसे लंबी हिम गुफा है। इसे साल 1879 में खोजा गया था। यहां शिवलिंग की तरह दिखने वाली कई आकृतियां आपको देखने को मिल जाएंगी।
यह हिम गुफा मई से अक्टूबर तक खुली रहती हैं। यहां आपको गर्मी के महीनों में भी ठंड का अहसास होगा। इस गुफा में आकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप किसी अलग दुनिया में आ गए हों।