देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की लगभग सभी कारें अपने-अपने सेगमेंट में टॉप हैं। बात करें, ऑल्टो, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, सियाज, अर्टिगा या फिर विटारा ब्रेजा की, ये कारें देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैं। वहीं इनमें से अधिकांश कारें मारुति के नेक्सा शोरूम से बिकती हैं। इन कारों में कई ऐसे अजीबोगरीब फीचर हैं, जो कई कारों में तो आते हैं, लेकिन महंगी कारों में गायब हो जाते हैं। जानते हैं मारुति के इन अजीबोगरीब फीचर्स के बारे में...
एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप
2 of 10
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-1
हालांकि मारुति इग्निस सेल्स के नंबर में बाकी कारों से बेहद पीछे है, लेकिन क्वॉलिटी और फीचर के मामले में महंगी गाड़ियों को भी मात देती है। मिनी एसयूवी लुक वाली इग्निस में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप मिलते हैं, लेकिन महंगी अर्टिगा, सियाज जैसे गाड़ियों में ये फीचर नहीं मिलता है।
यूवी कट ग्लासेज
टोयोटा ने हाल ही में बलेनो का रीबैज वर्जन ग्लैंजा पेश किया है। वहीं टोयोटा ने ग्लैंजा को प्रमोट करने के लिए इसे बलेनो से 72 हजार रुपये सस्ती बेच रही है। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो में एक खास यूवी कट ग्लासेज आते हैं, वहीं यह मारुति की सेडान सियाज में भी आते हैं। लेकिन अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस जैसी प्रीमियम कारों में यह फीचर नहीं मिलता।
फॉलो मी हैडलैंप
4 of 10
2019 Maruti Baleno Facelift
मारुति ने हाल ही में डिजायर को नए बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। वहीं मारुति ने इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। मारुति स्विफ्ट डिजायर, मारुति स्विफ्ट और बलेनो में फॉलो मी हेडलैंप जैसा खास फीचर मिलता है। आजकल की सभी प्रीमियम कारों में यह फीचर बेहद कॉमन है, लेकिन मारुति की सेडान कार सियाज में यह फीचर नहीं आता।
आर्म रेस्ट
5 of 10
Maruti Vitara Brezza armrest
- फोटो : सांकेतिक
मारुति अपनी प्रीमियम एसयूवी विटारा ब्रेजा और क्रॉसओवर एसयूवी एस-क्रॉस में एडजस्टेबल आर्मरेस्ट का फीचर देती है, लेकिन दूसरी प्रीमियम कारों बलेनो और सियाज में यह फीचर नहीं आता है।