फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘जीरो’ डाउनपेमेंट पर ले जाएं Vitara Brezza, Ertiga और Ciaz, हो जाएं बोर तो कर दें वापस

Wed, 13 Mar 2019 02:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 13 Mar 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki vitara brezza, Ertiga, Ciaz, Swift and dzire available on lease car subscription plan
Maruti car on lease-1

ऑटोमोबाइल कंपनियां कारों की गिरती हुई सेल को थामने के लिए नए-नए आइडियाज लेकर आ रही हैं। ह्यूंदै के बाद मारुति की कारें भी लीज पर मिलेगी। इसके लिए कार खरीदने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि जीरो डाउनपेमेंट पर कार खरीद कर घर ले जा सकेंगे। इससे पहले Hyundai भी ‘जीरो’ डाउनपेमेंट पर अपनी कारों को देगी।

मासिक किश्त में मैंटिनेस कॉस्ट शामिल

Maruti suzuki vitara brezza, Ertiga, Ciaz, Swift and dzire available on lease car subscription plan
maruti group cars

कार रेंटल वेबसाइट Revv ने देश में कारों का लीज प्लान लॉन्च किया है, अपनी लीज प्लान में मारुति की कारों के साथ ह्यूंदै मोटर्स के साथ भी करार किया है। इस प्लान के तहत लोगों को कार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे कारों को लीज पर ले सकेंगे। इसके लिए केवल मासिक किश्तें चुकानी होंगी, जिसमें मैंटिनेस कॉस्ट भी शामिल होगी। हालांकि इस प्लान के तहत ग्राहकों को लीज पर गाड़ी लेते वक्त केवल पहले साल का इंश्योरेंस प्रीमियम चुकाना होगा।
 

12 से 48 महीने का सबस्क्रिप्शन प्लान

Maruti suzuki vitara brezza, Ertiga, Ciaz, Swift and dzire available on lease car subscription plan
New Maruti Ciaz Diesel Engine

लीज पर लेने के लिए कस्टमर को 12 से 48 महीने का सबस्क्रिप्शन प्लान चुनना होगा, जिसके बाद कस्टरमर चाहें, तो कार Revv को वापस लौटा सकते हैं, या फिर खरीद भी सकते हैं। लेकिन इस लीज ली हुई कारों पर ब्लैक और व्हाइट नंबर प्लेट नहीं लग सकेगी, और उन पर पीली कमर्शियल नंबर प्लेट लगेगी। जिसके बाद ग्राहकों को स्टेट टैक्स भी चुकाना होगा। हालांकि यह सर्विस केवल 6 शहरों दिल्ली-एनसीआर, बंगलुरू, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में ही मिलेगी। लीज प्लान पर मारुति की सिलेरियो, ऑल्टो और वैगन आर भी उपलब्ध हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

Maruti suzuki vitara brezza, Ertiga, Ciaz, Swift and dzire available on lease car subscription plan
maruti suzuki swift lease plan-1.jpg

मारुति सुजुकी स्विफ्ट VXI के मैनुअल वैरियंट की बात करें, तो 12 महीने का मासिक शुल्क 19,490 रुपये होगा, जिसके बाद 48 महीनों तक 14,690 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 48 माह बाद कोई कार खरीदने की सोचता है, तो सेटलमेंट चार्जेज 1.67 लाख रुपये होगा, जिसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन ग्राहक के नाम पर ट्रांसफर हो जाएगा। वहीं 48 महीने का इंश्योरेंस 1.01 लाख रुपये होगा। वहीं 5 साल बाद कार की कुल कीमत 10.81 लाख रुपये हो जाएगी।  

वहीं दिल्ली में नई स्विफ्ट VXI के लिए 1.85 लाख रुपये डाउनपेमेंट, रोड टैक्स और पहले साल का इंश्योरेंस चुकाना पड़ता है, जिसके बाद उसकी मासिक किश्त 12,075 रुपये हो जाती है और मैंटिनेंस की कीमत 96 हजार रुपये के आसपास पड़ती है। वहीं 48 महीने बाद कार के लिए 9.61 लाख रुपये देने पड़ते हैं।   

विज्ञापन

मारुकि सुजुकी डिजायर

Maruti suzuki vitara brezza, Ertiga, Ciaz, Swift and dzire available on lease car subscription plan
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid

डिजायर के VXI मैनुअल वैरियंट की बात करें, तो सबस्क्राइबर को पहले 36,961 रुपये देने होंगे, जबकि 12 महीने के लिए मासिक फीस 20,790 रुपये होगी और उसके बाद घट कर 48 माह के लिए 15,990 रुपये हो जाएगी। इस तरह गाड़ी का 48 माह के लिए कुल इंश्योरेंस 1,10,883 रुपये होगा। वहीं 48 महीने बाद अगर गाड़ी खरीदने का मन होता है, तो केवल 1.88 लाख रुपये चुकाने होंगे। इस तरह से 48 महीने की ओनरशिप कॉस्ट 11.69 लाख रुपये हो जाती है, जबकि खरीदने पर इसकी कुल लागत 10,71,259 रुपये पड़ती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed