फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार है असुरक्षित! ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिले जीरो स्टार, देखें वीडियो

Wed, 11 Nov 2020 04:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP crash test Result maruti suzuki s-presso safety rating Maruti Suzuki S-Presso received zero-star safety rating in Global NCAP crash test maruti suzuki s presso safety features
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP's crash test Result - फोटो : Global NCAP
Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो) Global NCAP (ग्लोबल एनसीएपी) की सुरक्षा रेटिंग के लेटेस्ट क्रैश टेस्ट में एक भी स्टार हासिल करने में नाकाम रही है। यह टेस्ट तीन 'मेड-इन-इंडिया' कारों पर नियंत्रित लैब स्थितियों में किया गया था। इस सेफ्टी क्रैश टेस्ट में Hyundai Grand i10 (ह्यूंदै ग्रैंड आई10) को 2 स्टार मिल पाए हैं। यहां तक कि पिछले साल भारत में लॉन्च हुई लोकप्रिय Kia Seltos (किआ सेल्टोस) भी संतोषजनक सुरक्षा रेटिंग हासिल करने में असफल रही है और किआ सेल्टोस को तीन स्टार मिले हैं। 
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP crash test Result maruti suzuki s-presso safety rating Maruti Suzuki S-Presso received zero-star safety rating in Global NCAP crash test maruti suzuki s presso safety features
Maruti S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki
क्रैश टेस्ट में एस-प्रेसो के प्रदर्शन से मारुति सुजुकी कार में सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू होने की संभावना है, क्योंकि यह कार एक किफायती कीमत और अपने माइक्रो-एसयूवी ब्रांडिंग और फीचर्स से भरे केबिन की वजह से एक लोकप्रिय मॉडल रहा है। 
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP crash test Result maruti suzuki s-presso safety rating Maruti Suzuki S-Presso received zero-star safety rating in Global NCAP crash test maruti suzuki s presso safety features
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव अलेजांद्रो फरास ने कहा, "यह बहुत निराशाजनक है कि भारतीय बाजार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी के साथ निर्माता मारुति सुजुकी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए इतने कम सुरक्षा परफॉर्मेंस की पेशकश करती है। महिंद्रा और टाटा जैसे घरेलू निर्माताओं ने अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षा और प्रोटेक्शन में उच्च स्तर का प्रदर्शन किया है, और दोनों में 5 स्टार हासिल किए हैं। निश्चित रूप से मारुति सुजुकी के लिए अपने ग्राहकों के लिए सुरक्षा के प्रति इस प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का समय है?"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP crash test Result maruti suzuki s-presso safety rating Maruti Suzuki S-Presso received zero-star safety rating in Global NCAP crash test maruti suzuki s presso safety features
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
एस-प्रेसो, एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए परीक्षण में प्रभावित करने में नाकाम रही। मुख्य तौर पर इसलिए क्योंकि इस कार में सिर्फ ड्राइवर-साइड एयरबैग स्टैंडर्ड मिलता है। एयरबैग और उनके द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा, ग्लोबल एनसीएपी द्वारा किए गए परीक्षणों में एक कार कैसे प्रदर्शन करती है, इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। टेस्ट के दौरान एस-प्रेसो के अंदर रखे डमी पुतलों के गर्दन और छाती के हिस्से में खासा असर देखा गया।
विज्ञापन
Maruti Suzuki-S-Presso Global NCAP crash test Result maruti suzuki s-presso safety rating Maruti Suzuki S-Presso received zero-star safety rating in Global NCAP crash test maruti suzuki s presso safety features
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
बॉडीशेल को भी अस्थिर के रूप में रेटिंग दी गई है और यह ज्यादा लोडिंग में सक्षम नहीं पाई गई। इस टेस्ट के नतीजों में कहा गया है कि फ्रंट सीटबेल्ट में प्रीटेंशनर्स मौजूद नहीं हैं और पीछे की सीट में बीच में बैठने वाले यात्री के लिए तीन-बिंदु वाला सीटबेल्ट नहीं मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed