{"_id":"5ef4681e8ebc3e42e57b6d1e","slug":"maruti-suzuki-rewards-program-maruti-suzuki-loyalty-program-maruti-suzuki-loyalty-bonus-maruti-suzuki-cars-maruti-suzuki-arena-maruti-suzuki-nexa-maruti-suzuki-true-value","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki लाई 'लॉयल्टी रिवॉर्ड प्रोग्राम' स्कीम, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Maruti Suzuki लाई 'लॉयल्टी रिवॉर्ड प्रोग्राम' स्कीम, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा
Thu, 25 Jun 2020 02:32 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:32 PM IST
सार
- मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स का लाभ मारुति के Arena, Nexa और True Value आउटलेट्स के सभी पैसेंजर व्हीकल ग्राहक उठा सकते हैं।
- रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कार की सर्विसिंग, एक्सेसरी की खरीद, जेन्यूइन पार्ट्स, एक्सटेंडेड वॉरंटी, इंश्योरेंस खरीदने और मारुति के ड्राइविंग स्कूल में दाखिला लेने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car showroom
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बिक्री को बढ़ावा देने के अपनी कोशिशों में कोई कमी छोड़ती नहीं दिख रही। कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक 'लॉयल्टी रिवॉर्ड प्रोग्राम' शुरू करने का एलान किया है। कंपनी सीधे अपने ग्राहकों को नई उत्पादों की खरीद और समय पर सर्विस का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है।
विज्ञापन
कंपनी ने इस कार्यक्रम का नाम Maruti Suzuki Rewards (मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स) रखा है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को चार श्रेणियों- मेंबर, सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम में बांटा है। हर श्रेणी के ग्राहक कुछ निश्चित फायदा उठा सकेंगे। इस सिस्टम में बैज कार्यक्रम के तहत, मारुति सुजुकी का कहना है कि ग्राहकों को एक्सक्लूसिव इवेंट्स और ऑफर्स के फायदे जैसे कई रिवॉर्ड्स मिलेंगे। रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कार की सर्विसिंग, एक्सेसरी की खरीद, जेन्यूइन पार्ट्स, एक्सटेंडेड वॉरंटी, इंश्योरेंस खरीदने और मारुति के ड्राइविंग स्कूल में दाखिला लेने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स का लाभ मारुति के Arena, Nexa और True Value आउटलेट्स के सभी पैसेंजर व्हीकल ग्राहक उठा सकते हैं। मौजूदा AutoCard और MyNexa कार्यक्रम सभी नए मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स प्रोग्राम में शामिल होंगे और इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। मौजूदा पॉइंट्स को भी कैरी फॉर्वर्ड किया जाएगा।
ग्राहकों को कंपनी की अतिरिक्त कार, मारुति इंश्योरेंस या एक्सेसरी खरीदने पर रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। इसके साथ ही मारुति की अधिकृत डीलरशिप पर गाड़ी की सर्विसिंग कराने पर या मारुति की कार खरीदने के लिए ग्राहक को रेफर करते हैं, तब भी पुराने ग्राहकों को रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। हर खरीदारी, सर्विस और रेफरल के साथ रिवॉर्ड पॉइंट बढ़ते रहेंगे।
यह पूरा प्रोग्राम कार्ड-लेस है और सभी लेनदेन का विवरण और अन्य जानकारी ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा। इसलिए इस रिवॉर्ड प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए ग्राहक खुद को कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ केनिची अयुकावा ने बताया कि रिवॉर्ड प्रोग्राम कैसे कंपनी को ग्राहकों तक पहुंचने में फायदा पहुंचाएगा। कंपनी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, "यह सदस्यों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बेनिफिट्स का उपयोग करने के लिए लचीलापन प्रदान करता है और विशेष और एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स का लाभ उठाने के लिए लॉयल्टी प्रोग्राम की पायदानों पर आगे बढ़ाता है। मारुति सुजुकी रिवॉर्ड्स प्रोग्राम देशभर में सभी मारुति सुजुकी डीलरशिप पर स्वीकार किया जाएगा।"