फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महामारी के बीच लॉकडाउन का असर: मई में मारुति के उत्पादन में 98 फीसदी की कटौती

Wed, 10 Jun 2020 02:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki production maruti suzuki car manufacturer maruti suzuki car production news maruti suzuki india ltd maruti suzuki cars maruti suzuki dzire alto ertiga swift baleno ciaz Super Carry
Maruti suzuki cuts production - फोटो : For Representation Only
देशभर में संक्रमण की वजह से महामारी को फैलने से रोकने के लिए मार्च के आखिरी हफ्ते से देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाहनों की बिक्री पर बहुत बुरा असर पड़ा है। अप्रैल के महीने में एक भी वाहन की बिक्री नहीं हो सकी।

हालांकि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए लॉकडाउन के दौरान ऑटो निर्माताओं को दिशानिर्देशों के साथ प्लांट में फिर से काम करने की अनुमति दी गई थी। लेकिन ऑटो निर्माता आपूर्ति श्रृंख्ला बाधित होने और बाजार में कमजोर मांग को देखते हुए उत्पादन को सीमित रख रहे हैं। भारत में अनलॉक का चरण शुरू हो गया है। जिसके बाद ऑटो सेक्टर में मांग बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India ने भी अपने उत्पादन में कमी की है। 
maruti suzuki production maruti suzuki car manufacturer maruti suzuki car production news maruti suzuki india ltd maruti suzuki cars maruti suzuki dzire alto ertiga swift baleno ciaz Super Carry
Maruti Swift - फोटो : For Representation Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (MSI), मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने संक्रमण से फैली महामारी के बीच मई में उत्पादन में 97.54 फीसदी की कटौती की है। कंपनी ने इस महीने में सिर्फ 3,714 यूनिट्स का उत्पादन किया। कंपनी ने नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी है। 
maruti suzuki production maruti suzuki car manufacturer maruti suzuki car production news maruti suzuki india ltd maruti suzuki cars maruti suzuki dzire alto ertiga swift baleno ciaz Super Carry
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : For Representation Only
पैसेंजर कार सेगमेंट में 97.53 फीसदी की कमी
कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 1,51,188 यूनिट्स का उत्पादन किया था। कुल यात्री वाहन उत्पादन मई 2019 में 1,48,095 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने 3,652 यूनिट्स रहा, इसमें 97.53 फीसदी की गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki production maruti suzuki car manufacturer maruti suzuki car production news maruti suzuki india ltd maruti suzuki cars maruti suzuki dzire alto ertiga swift baleno ciaz Super Carry
maruti suzuki alto 800 - फोटो : For Representation Only
मिनी कार सेगमेंट में 98.32 फीसदी की कटौती
कंपनी ने अपनी मिनी कारों के उत्पादन में 98.32 फीसदी की कटौती की, जिसमें Alto (ऑल्टो) और S-Presso (एस-प्रेसो) शामिल हैं। एक साल पहले मई के महीने में 23,874 यूनिट्स की तुलना में इस साल इस मई में 401 यूनिट्स का उत्पादन किया गया। 
विज्ञापन
maruti suzuki production maruti suzuki car manufacturer maruti suzuki car production news maruti suzuki india ltd maruti suzuki cars maruti suzuki dzire alto ertiga swift baleno ciaz Super Carry
Maruti Dzire - फोटो : For Representation Only
कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में 97.69 फीसदी की गिरावट
मारुति ने कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में WagonR (वैगनआर), Celerio (सेलेरियो), Ignis (इग्निस), Swift (स्विफ्ट), Baleno (बलेनो), ओईएम मॉडल Glanza (टोयोटा को आपूर्ति की जाने वाली ग्लेन्जा) और Dzire (डिजायर) के उत्पादन में 97.69 फीसदी की कटौती की है। पिछले वर्ष मई में 84,705 यूनिट्स की तुलना में इस साल मई में 1,950 यूनिट्स का उत्पादन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed