फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Nexa: मारुति सुजुकी ने प्रीमियम नेटवर्क के जरिए बेचीं 14 लाख से ज्यादा गाड़ियां, नेक्सा के 6 साल पूरे

Sat, 24 Jul 2021 06:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki premium retail network nexa completes 6 years maruti suzuki nexa dealership maruti suzuki nexa cars
Maruti Nexa Showroom - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) (MSIL) के भारत में प्रीमियम कारों की बिक्री के नेटवर्क Nexa (नेक्सा) ने छह साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। कंपनी ने बताया कि पिछले 6 सालों के दौरान नेक्सा नेटवर्क के जरिए 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस समय MSIL देश के 234 शहरों में अपने 380 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क खोल चुकी है। 


इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक, विपणन और बिक्री, शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "नवाचार से प्रेरित, नेक्सा ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा कारों की बिक्री से परे जाने और कार खरीदने के अनुभवों के नए प्रारूप बनाने की पहली पहल है। ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में लगातार विकसित हो रहे ग्राहकों को नेक्सा का अनुभव प्रदान करने के लिए हमारी कोशिश लगातार जारी है।" उन्होंने कहा, ''छह साल और 14 लाख ग्राहकों की उपलब्धि उस भरोसे का सबूत है, जो हमारे ग्राहकों ने हमें वर्षों से दिया है।" 
maruti suzuki premium retail network nexa completes 6 years maruti suzuki nexa dealership maruti suzuki nexa cars
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी अपने नेक्सा डीलरशिप के जरिए कई उत्पादों की खुदरा बिक्री करती है। इस समय नेक्स के प्रॉडक्ट लाइन-अप में Maruti Ignis (मारुति इग्निस), Baleno (बलेनो), Ciaz (सियाज), S-Cross (एस-क्रॉस) और नई XL6 MPV (एक्सएल 6 एमपीवी) जैसी कारें शामिल हैं। मारुति के मुताबिक, प्रीमियम नेक्सा चेन के जरिए खुदरा बिक्री करने वाले सभी वाहन 'बेस्ट टेक्नोलॉजी, डिजाइन और फीचर्स' के साथ आते हैं। 
maruti suzuki premium retail network nexa completes 6 years maruti suzuki nexa dealership maruti suzuki nexa cars
Baleno - फोटो : For Reference Only
बता दें कि 2015 जुलाई में मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम नेटवर्क के आउटलेट्स नेक्सा को पेश किया था। कंपनी के मुताबिक वह नेक्सा के जरिए सिर्फ वाहनों की बिक्री नहीं करती है, बल्कि ग्राहकों को एक ज्यादा प्रीमियम अनुभव मुहैया कराती है। मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम ब्रांड नेक्सा की शुरुआत 23 जुलाई 2015 की थी और कंपनी के इस प्रीमियम आउटलेट्स के तहत पहला बिकने वाला वाहन एस-क्रॉस था। यह एक क्रॉसओवर कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 12.39 लाख रुपये तक जाती है। मारुति ने कंपनी ने 2015 में ही Maruti Suzuki Baleno को लॉन्च किया था। बलेनो कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसकी कीमत 5.98 लाख रुपये से 9.30 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki premium retail network nexa completes 6 years maruti suzuki nexa dealership maruti suzuki nexa cars
Maruti Suzuki Ciaz - फोटो : For Reference Only
मारुति ने नेक्सा के जरिए साल 2017 में Maruti Suzuki Ignis के रूप में तीसरा मॉडल लॉन्च किया। यह मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये से लेकर 7.36 लाख रुपये तक है। कंपनी ने 2017 में अपनी प्रीमियम सेडान Maruti Suzuki Ciaz को उतारा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.52 लाख रुपये है। जबकि Maruti Suzuki XL6 MPV कार की एक्स-शोरूम कीमत 9.94 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन
maruti suzuki premium retail network nexa completes 6 years maruti suzuki nexa dealership maruti suzuki nexa cars
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति का कहना है कि नेक्सा ने युवा और उत्साही ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया है। आकड़ों पर यकीन करें तो इसके करीब आधे ग्राहक 35 साल से कम उम्र के हैं। जबकि नेक्सा के ग्राहकों में 70 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहली बार कार खरीदी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed