फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति की कारों पर मिल रही 95 हजार रुपये तक की छूट, पढ़िए हर मॉडल पर कितना है डिस्काउंट

Wed, 06 Mar 2019 06:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Mar 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki offering upto rs 95 thousand discounts on alto to vitara brezza suv, check the offers
maruti group cars

मारुति सुजुकी मार्च में अपनी कारों पर 95 हजार रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये छूट मारुति के पुराने स्टॉक के साथ नए स्टॉक पर भी दिया जा रहा है। इन कारों में एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो से लेकर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा भी शामिल हैं। ये ऑफर पूरे देश में उपलब्ध हैं। जानिए किन कारों पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट...


 

मारुति ऑल्टो

Maruti suzuki offering upto rs 95 thousand discounts on alto to vitara brezza suv, check the offers
Alto K10

मारुति ऑल्टो पर 73 हजार रुपये की छूट मिल रही है। यह छूट आल्टो के 2018 के मॉडल्स पर मिल रही है। इस छूट में 40 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।

वहीं 2019 के ऑल्टो के स्टॉक पर 30 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट के साथ 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।

वहीं ऑल्टो के10 के 2018 के मॉडल पर 27 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। वहीं 2019 के ऑल्टो के10 पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

वहीं 2018 ऑल्टो के10 एएमटी मॉडल पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 2019 के मॉडल पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है। इसके अलावा 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी है। वहीं 2018 के मारुति ओमनी और इको पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, वहीं 2019 के मॉडल पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट है। इसके अलावा 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है।
 

मारुति सिलेरियो

Maruti suzuki offering upto rs 95 thousand discounts on alto to vitara brezza suv, check the offers
Maruti celerio]

कंपनी अपनी 2018 की सिलेरियो एएमटी और सीएनजी वैरियंट पर 38 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं मैनुअल 2018 के मॉडल पर 33 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि 2019 के सीएनजी-एएमटी मॉडल पर 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, पेट्रोल मैनुअल पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट

Maruti suzuki offering upto rs 95 thousand discounts on alto to vitara brezza suv, check the offers
2018 Maruti Suzuki Swift,

2018 के मारुति स्विफ्ट मॉडल पर 64 हहजार रुपये का कुल डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 36 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट है। वहीं 2019 पेट्रोल स्विफ्ट पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

2018 की स्विफ्ट ड़ीजल पर 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस है।

जबकि 2019 के मॉडल पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
 

विज्ञापन

मारुति स्विफ्ट डिजायर

Maruti suzuki offering upto rs 95 thousand discounts on alto to vitara brezza suv, check the offers
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid

2018 के स्विफ्ट डिजायर पर 68 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 35 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस, 3 हजार रुपये कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
2019 के मॉडल पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed