फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मात्र 20 हजार में बनाएं अपनी कार को स्टाइलिश, मारुति ऑफर कर रही ये पैकेज

Fri, 01 Mar 2019 12:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 01 Mar 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki offering 2 customization packages for swift in Red Speedmaster and Verve Glider
Maruti Suzuki Swift Red Speedmaster-1

मारुति सुजुकी स्विफ्ट देश की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। वहीं अगर आप अपनी स्विफ्ट को और स्टाइलिश बनाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो इसके कस्टमाइजेशन के लिए आपको लाखों खर्च करने पड़ेंगे। वहीं मारुति बेहद सस्ते में आपकी फेवरेट स्विफ्ट को बेहद स्टाइलिश बना सकती है।


 

मारुति ने लॉन्च किए दो पैकेज

maruti suzuki offering 2 customization packages for swift in Red Speedmaster and Verve Glider
Maruti Suzuki Swift Red Speedmaster-2

मारुति सुजुकी अपने स्विफ्ट कस्टमर्स को कस्टमाइजेशन कराने का मौका दे रही है। मारुति ने इसके लिए दो पैकेज निकाले हैं। पहला पैकेज है स्विफ्ट ‘रेड स्पीडमास्टर’ और दूसरा है ‘वर्व ग्लाइडर’।
 

सुजुकी स्विफ्ट रेड स्पीडमास्टर

maruti suzuki offering 2 customization packages for swift in Red Speedmaster and Verve Glider
Maruti Suzuki Swift Red Speedmaster-3

मारुति सुजुकी स्विफ्ट रेड स्पीडमास्टर में पूरी कार में रेड हाईलाइट्स दे रही है। यह फीचर स्विफ्ट के सभी रंगों और वैरियंट्स में उपलब्ध है। पैकेज में एक्सटीरियर एसेसरीज के साथ पॉग लैंप गार्निश, फायर रेड कलर में बॉडी साइज मोल्डिंग फिनिश, बैक डोर गार्निश, फ्रंट बंपर फायर रेड गार्निश और फायर रेड कलर में रूफ माउंटेड स्पॉयलर मिलेगा। वहीं अंदर की तरफ रेड हाइलाइट्स देने के लिए डिजाइनर रेड सर्किंट मैट, ड्रेग रेसर, रेड रनर के अलावा काले रगं की टिश्यू बोटल भी मिलेगी।

इस पैकेज की कीमत 21,847 रुपये है।      
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट वर्व ग्लाइडर

maruti suzuki offering 2 customization packages for swift in Red Speedmaster and Verve Glider
Maruti Suzuki Swift Verve Glider-1

वहीं मारुति सुजुकी स्विफ्ट रेड स्पीडमास्टर के मुकाबले वर्व ग्लाइडर ज्यादा आकर्षक है। इसमें एक्सटीरियर एसेसरीज में डोर वाइजर, टेल लैंप गार्निश, काले रंग का रूफ माउंटेड स्पॉयलर और काले रंग में फ्रंट ग्रिल फिनिश मिलेगा। वहीं इंटीरियर में क्लब राइडर डिजाइनर मैट्स औरर काले रंग में टिश्यू बोटल भी मिलेगी।

इस पैकेज की कीमत 20,257 रुपये है।     
 

विज्ञापन

स्विफ्ट में 1.3 लीटर का डीजल इंजन

maruti suzuki offering 2 customization packages for swift in Red Speedmaster and Verve Glider
Maruti Suzuki Swift Verve Glider-2

स्विफ्ट के डीजल वैरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलता है। स्विफ्ट का 1.3 लीटर का डीजल इंजन 74 बीएचपी की पॉवर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। इसका एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज सबसे ज्यादा 28.4 किमी प्रति लीटर का है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed