फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में ऐसी दिखती है नई Maruti S-Presso, 30 सितंबर को होगा कीमत का ऐलान

Thu, 26 Sep 2019 10:52 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 26 Sep 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed all you need to know
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale

Maruti Suzuki की नई S-Presso के बारे में लगातार खबरें आ रही है। हाल ही में कंपनी ने इसका टीजर जारी किया था और अब इस गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं। तस्वीरों में यह काफी ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी नजर आ रही है। इस Maruti S-Presso 30 सितंबर को लॉन्च होगी और तभी इसकी कीमत का खुलासा भी होगा। आइये देखते हैं आखिर कैसी दिखती है नई S-Presso... 

लुक

Maruti Suzuki New spresso interiors revealed all you need to know
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale

नई एस-प्रेसो का डिजाइन बेहद बोल्ड है। इसके सामने का हिस्से में नई क्रोम ग्रिल दी गई है। इसका डिजाइन किसी एसयूवी से कम नहीं लगता। इसके फ्रंट और रियर बंपर बड़े हैं साथ ही इसमें बेहतर ग्राउंड क्लियरेंस भी देखने को मिलता है। नई एस-प्रेसो कंपनी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, आपको बता दें कि हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म हल्का और मजबूत है। इसका केबिन स्पोर्टी है और यहां पर डैशबोर्ड और साइड एसी वेंट पर को नारंगी टच दिया गया है। फीचर की बात करें तो इसमें सेंटर्ड माउंटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और  मारुति स्मार्ट प्ले स्टूडियो जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

इंजन

Maruti Suzuki New spresso interiors revealed all you need to know
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale

इंजन की बात करें तो नई एस-प्रेसो को केवल 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जोकि  67bhp और 90Nm टॉर्क पैदा करेगा। इसके अलावा यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT के साथ आ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स

Maruti Suzuki New spresso interiors revealed all you need to know
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale

नई एस-प्रेसो में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, स्पीड वॉर्निंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।  

विज्ञापन

इस गाड़ी से होगा मुकाबला

Maruti Suzuki New spresso interiors revealed all you need to know
Maruti Suzuki New spresso interiors revealed - फोटो : carwale

मारुति सुजुकी की नई एस-प्रेसो का मुकाबला रेनॉ क्विड फेसलिफ्ट से माना जा रहा है। कंपनी इसे अरीना डीलरशिप के जरिये बेचेगी। इस कार की संभावित कीमत चार लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। हांलाकि मारुति सुजुकी की तरफ से अभी तक एस-प्रेसो की कीमत, फीचर्स और इन तस्वीरों की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
 
फोटो क्रेडिट: Carwale  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed