मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर एमपीवी अर्टिगा का सेकेंड जनरेशन एडिशन लॉन्च किया है। लॉन्चिंग के बाद से ही अर्टिगा लोगों को बेहद पसंद आ रही है। कंपनी अब तक 23 हजार से ज्यादा की बुकिंग कर चुकी है। वहीं मारुति अब अर्टिगा का क्रॉस वर्जन लाने की तैयारी कर रही है।
रोज 800 अर्टिगा बुक
2 of 5
maruti suzuki ertiga new model
नई अर्टिगा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंपनी रोज 800 अर्टिगा बुक कर रही है। मारुति ने अपनी सेकेंड जेनरेशन Ertiga MPV को इस साल 21 नवंबर को भारत में लॉन्च किया था। वहीं लॉन्चिंग के एक महीने बाद ही अर्टिगा का वेटिंग पीरियड बढ़ कर तीन महीने तक पहुंच गया है। वहीं कंपनी को उम्मीद है कि 2019 में नई अर्टिगा की डिमांड और बढ़ेगी।
3 of 5
Maruti Suzuki Ertiga Cross
वहीं नई अर्टिगा का लुक लोगों को पसंद आ रहा है, उसे देखते हुए मारुति सुजुकी अब इसका क्रास वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि नई अर्टिगा 6 सीटर (2-3-2 या 2-2-2) होगी और यह जून 2019 में लॉन्च हो सकती है। अपने क्रॉस अवतार में अर्टिगा बेहद अग्रेसिव लग रही है। फोटो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मारुति अर्टिगा क्रास का स्पोर्टी वर्जन स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है। अर्टिगा का नया अवतार नेक्सा डिलरशिप पर उपलब्ध होगा।
अर्टिगा क्रास का कोड नेम वाईएचबी
4 of 5
Maruti Suzuki Ertiga Cross
- फोटो : IA Design
हालांकि मारुति ने अर्टिगा के बोल्ड लुक वर्जन में केवल कॉस्मेटिक बदलाव ही किए हैं, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। माना जा रहा है कि अर्टिगा क्रास ZXI+ मॉडल से ज्यादा महंगी होगी और इसका केवल एक वैरियंट ही उपलब्ध होगा। मारुति ने अर्टिगा क्रास का वाईएचबी कोड नेम दिया है और इस मॉडल को पहले इंडोनेशिया में भी शोकेस किया जा चुका है।
1.5 लीटर का के15बी पेट्रोल इंजन में मिलेगी क्रॉस
अर्टिगा क्रास की बात करें, तो फ्रंट में इसमें नए हेडलैंप्स, बोल्ड बंपर और स्पोर्टी ग्रिल लगाई है। वहीं पीछे की तरफ क्रॉसओवर थीम पर इसमें टैलगेट, नया बंपर, फॉक्स स्किड प्लेट लगाया गया है। अर्टिगा क्रास में 1.5 लीटर का के15बी पेट्रोल इंजन लगा है, जो 104.7 पीएस की अधिकतम पॉवर और 138 एनएम का जबरदस्त टॉर्क देता है। साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा ऑटोमैटिक 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर दिया गया है। फिलहाल अर्टिगा की एक्स शोरूम 7.44 लाख रुपये से लेकर 10.90 लाख तक है।