देश की सबस बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने भारत में Ertiga और Ertiga Tour M के CNG वेरिएंट लॉन्च किए हैं। आइये जानते हैं इनकी कीमत और वेरिएंट के बारे में साथ ही जानते हैं कितना माइलेज देंगी ये दोनों कारें।
कीमत और वेरिएंट
2 of 4
Maruti Suzuki Ertiga CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Ertiga CNG की कीमत जहां 8.88 लाख रुपये है तो वही Maruti Suzuki Ertiga Tour M CNG की कीमत 8.83 लाख रुपये है। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स-शो रूम हैं। CNG संस्करण VXi ट्रिम पर आधारित हैं और इसकी कीमत लगभग पेट्रोल इंजन वेरिएंट की तुलना में 71,000 रुपये अधिक है।
माइलेज
3 of 4
Maruti Suzuki Ertiga CNG
- फोटो : Social
Maruti Suzuki Ertiga सीएनजी और टूर एम सीएनजी वेरिएंट 26.20 km/kg का माइलेज देते हैं। जोकि ARAI द्वारा टेस्ट किया हुआ है। इसके अलावा दोनों मॉडल्स में 60 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया है। मारुति ने CNG वेरिएंट को Suzuki के SHVS स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम के साथ पेश नहीं किया गया है। दोनों मॉडल्स 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध हैं।
अगले महीने XL-6 होगी लॉन्च
4 of 4
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : gaadiwaadi
Maruti Suzuki अगले महीने अपनी नई सस्ती एमपीवी XL-6 को लॉन्च करेगी, जो कि Ertiga के 6-सीटर क्रॉसओवर वर्जन होगा। आगामी मॉडल कंपनी की नेक्सा शोरूम में बिकेगी। इसके अलावा इस नए मॉडल में केवल जेटा और अल्फा ट्रिम्स वेरिएंट ही होंगे।