फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki ग्राहकों के लिए लाई शानदार लोन स्कीम, नई कार की खरीद पर दें कम ईएमआई

Wed, 27 May 2020 10:28 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 May 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media
लॉकडाउन के दौरान ऑटोमोबाइल कंपनियों को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ा है। संक्रमण के इस काल में लोगों में पैसे बचाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इस बदले हुए समय में विभिन्न ऑटो कंपनियां अब नई कार खरीदने के प्रति ग्राहकों का विश्वास और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही हैं। कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) ने कहा है कि उसने अपने ग्राहकों को बेहतर लोन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ICICI (आईसीआईसीआई) बैंक के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत कंपनी कार खरीदनेवालों को मासिक किस्त (ईएमआई) के मामले में कुछ राहत देगी। मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के आकर्षक फाइनैंसिंग स्कीम लाई है। 
maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti Suzuki Espresso - फोटो : PTI
Flexi EMI स्कीम 
Flexi EMI (फ्लेक्सी ईएमआई) स्कीम के तहत खरीदारों को शुरुआत में कम ईएमआई देने की सुविधा मिलेगी। इस ऑफर के तहत मारुति की कार खरीदने वाले खरीदारों को शुरुआती तीन महीनों के लिए 1 लाख रुपये के लोन पर 899 रुपये से ईएमआई की शुरुआत होगी। तीन महीनों के बाद ईएमआई की राशि बढ़ जाएगी। 
maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti suzuki Baleno
Baloon EMI स्कीम 
Baloon EMI (बलून ईएमआई) स्कीम के तहत कार खरीदने वाले ग्राहकों को कम ईएमआई देनी होगी। इस ऑफर के तहत मारुति की कार खरीदने पर, आखिरी ईएमआई को छोड़कर बाकी सभी ईएमआई प्रति लाख लोन पर 1,797 रुपये रहेगी। जबकि आखिरी ईएमआई लोन राशि का एक चौथाई होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Amar Ujala
Step Up EMI स्कीम 
Step Up EMI (स्टेप अप ईएमआई) स्कीम के मुताबिक ग्राहकों को उनकी आय बढ़ने के साथ हर साल 10 फीसदी तक की ईएमआई राशि बढ़ाने का विकल्प मिलता है। इस ऑफर के मुताबिक पहले साल ईएमआई 1,752 रुपये प्रति लाख से शुरू की जा सकती है, जो हर साल 10 फीसदी बढ़ेगी। इसके तहत पांच वर्षों के लिए लोन लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
maruti suzuki emi options maruti suzuki icici maruti suzuki car loan emi maruti suzuki car finance offers 2020
Maruti car Showroom
100 फीसदी फाइनेंस
इन ईएमआई योजनाओं के अलावा आईसीआईसीआई बैंक मारुति सुजुकी की कार पर 100 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस की सुविधा दे रहा है। ये स्कीम मारुति सुजुकी की चुनिंदा कारों पर और मई 2020 से उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed