{"_id":"605da71ab599972cbe75885b","slug":"maruti-suzuki-discounts-march-2021-maruti-suzuki-car-offers-march-2021-maruti-suzuki-discounts-news-maruti-suzuki-cars","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मारुति की कार सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका: इन 12 कारों पर तगड़ा ऑफर, अप्रैल से होगी महंगी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति की कार सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका: इन 12 कारों पर तगड़ा ऑफर, अप्रैल से होगी महंगी
Fri, 26 Mar 2021 02:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Swift
- फोटो : Maruti Suzuki
कोरोना काल ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी बुरा रहा। लेकिन अब धीरे-धीरे जिदंगी सामान्य हो रही है। इस बीच एक अहम बदलाव यह भी देखा गया कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए, और आवाजाही के लिए सार्वजनिक वाहनों के बजाए निजी वाहनों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में यात्री वाहनों की बिक्री में इजाफा देखा गया। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India (मारुति सुजुकी इंडिया) की गाड़ियां किफायती होने के साथ ही ज्यादा माइलेज के लिए भी जानी जाती हैं। मारुति सुजुकी ने हाल ही में एलान किया है कि वह अगले महीने की एक तारीख, यानी 1 अप्रैल से अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने जा रही है। ऐसे में अगर आप मारुति की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो मार्च के महीने में आप 54 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कीमतों के बढ़ने से पहले इन्हें खरीदने में बहुत कम दिन बचे हैं। यहां हम आपको बता रहें कि मारुति के किस मॉडल पर कंपनी कितना डिस्काउंट और फायदे दे रही है।
Maruti Alto 800
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Alto 800
मारुति सुजुकी अपनी सबसे लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) को मार्च के महीने में खरीदने पर काफी आकर्षक ऑफर दे रही है। यह ऑफर Alto 800 के पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट दोनों पर लागू है। ऑफर के तहत कंपनी 15,000 रुपये का कंज्यूमर ऑफर दे रही है। इस कार पर 5,000 रुपये MSIL सपोर्ट के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इस कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक 7,000 रुपये के कॉरपोरेट डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं। यानी इस कार को मार्च में खरीदने पर ग्राहक कुल 42,000 हजार रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी अपने इस मॉडल पर 2,100 पंचायत स्कीम के विशेष शगुन ऑफर के साथ आता है। कॉर्पोरेट्स और ग्रामीण बैंकों के लिए 2,100 रुपये और IFFCO कॉर्पोरेट खरीदारों को 3,100 रुपये का ऑफर दिया जा रहा है।

maruti suzuki alto 800 india
Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
Maruti S-Presso
मारुति अपनी 'माइक्रो-एसयूवी' S-Presso (एस-प्रेसो) पर भी शानदार ऑफर की पेशकश कर रही है। ऑफर के तहत कंपनी 20,000 रुपये का कंज्यूमर डिस्काउंट दे रही है। इस कार पर 5,000 रुपये MSIL सपोर्ट के तौर पर दिए जा रहे हैं। वहीं इस कार पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। और 7,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस भी मिल रहा है। यानी इस कार को मार्च के महीने में खरीदने पर कुल 52,000 रुपये तक के फायदे दे रही है।

S-Presso में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 एचपी का पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एमएमटी का विकल्प भी मिलता है। एस-प्रेसो की कीमत 4.82 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं ये 21.7 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।