कोरोना वायरस महामारी से हुए नुकसान से अब ऑटो इंडस्ट्री तेजी से उबरने लगी है। जून महीने में देशभर में 9 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई थी। वहीं, अब जुलाई में वाहनों की बिक्री में पिछले महीने के मुकाबले और भी तेजी आई है। इस कड़ी में अब वाहन कंपनियां अपने वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ाने लगी हैं। बात करें पैसेंजर वाहन सेगमेंट की तो लॉकडाउन के बाद बढ़ती मांग को देखते हुए कार कंपनियां अपने कारखानों में गाड़ियों के प्रोडक्शन की रफ्तार बढ़ा रही हैं। त्योहारी सीजन में अब महज कुछ महीने ही बाकी रह गए हैं, ऐसे में मारुति सुजुकी और ह्यूंदै इंडिया भारत में अपने वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही हैं।
{"_id":"5f2927fb99135e03424ce9fb","slug":"maruti-suzuki-and-hyundai-india-to-increase-production-of-their-vehicles-in-the-festive-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार कंपनियों के कारखानों में वापस लौटी रौनक, बाजार में बढ़ी गाड़ियों की खरीदारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कार कंपनियों के कारखानों में वापस लौटी रौनक, बाजार में बढ़ी गाड़ियों की खरीदारी
Tue, 04 Aug 2020 02:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 04 Aug 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Maruti Suzuki Baleno
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी बढ़ाएगी कारों की संख्या
अक्टूबर महीने में मारुति अपने कारखानों में 1,60,000-1,70,000 तक कारें बनाएगी। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने इस महीने अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए आक्रमक रणनीति बनाई है। कंपनी ने अपने सप्लायर्स और कर्मचारियों को अक्टूबर महीने में ज्यादा काम (अतिरिक्त दिन) करने को कहा है।
Hyundai Tucson 2020
- फोटो : Hyundai India
ह्यूंदै भी बढ़ाएगी अपनी रफ्तार
अक्टूबर महीने में मारुति की तरह ही ह्यूंदै भी अपने वाहनों के प्रोडक्शन को बढ़ाएगी। ह्यूंदै अपने कारखानों में 58,000-60,000 तक कारें बनाएगी। कंपनी को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन उसके Creata और Venue को भारतीय बाजार में ग्राहकों की तरफ से ज्यादा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Tucson 2020
- फोटो : Hyundai India
भारतीय बाजार में बढ़ाएंगी अपना दबदबा
मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की बिक्री को एक साथ जोड़ दिया जाए, तो भारत में बिकने वाली सभी कारों का 60 फीसदी हिस्सा इन दो कंपनियों के पास है। यानी अगर देश में 100 कारें बिकती हैं, तो उनमें 68 कारें मारुति और ह्यूंदै की होती हैं।
दोनों ही कंपनियों ने वित्तवर्ष 2017-18 और वित्तवर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में अपने वाहनों को बनाने की संख्या बढ़ा दी थी, लेकिन इसके बाद भारत में वाहनों की बिक्री घटने लगी जिसका असर इनके प्रोडक्शन पर भी पड़ने लगा। हालांकि, बिक्री घटने के पीछे कई कारण थे जिनमें भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आर्थिक सुस्ती, कच्चे माल और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ नए सुरक्षा नियम और बीएस6 नॉर्म्स शामिल थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
जुलाई में क्या है हाल?
जुलाई महीने में मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में 1 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है। जबकि, जून महीने में इसके 51,274 और मई महीने में इसके 13,865 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वहीं, भारतीय बाजार में ह्यूंदै की जुलाई महीने में 38,200 कारों की बिक्री हुई। कंपनी ने जून में 21,320 और मई में 5,500 यूनिट्स की बिक्री की थी।