जून महीने में सबसे ज्यादा बिकी ये कार, देती है 22.05 kmpl का माइलेज, कीमत 3 लाख रुपये से सस्ती
कितने लोग बैठ सकते हैं?
इसमें एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।
फ्यूल टैंक
इसमें 35 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।माइलेज
Maruti Suzuki Alto में आपको 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट में 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।वजन
Maruti Alto का ग्रॉस व्हीकल भार 1185 किलोग्राम है। जबकि, इसका कर्ब वजन 730 किलोग्राम है।
इंजन
Maruti Suzuki Alto में ताकत के लिए 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन
इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
ब्रेकिंग
Maruti Alto के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया है।
सस्पेंशन
Maruti Alto के सस्पेंशन फीचर की बात करें तो इसके फ्रंट में MacPherson Strut दिया है। वहीं, इसके रियर में 3-लिंक रिजिड एक्सेल सस्पेंशन दिया है।
डायमेंशन
इसकी लंबाई 3445 मिलीमीटर, चौड़ाई 1515 मिलीमीटर, ऊंचाई 1475 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2360 मिलीमीटर है।
कीमत
Maruti Suzuki Alto के स्टैंडर्ड वेरिएंट की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये है।