कोरोना के झटके से उबर रही भारतीय ऑटो इंडस्ट्री वापस से रफ्तार पकड़ने लगी है। मई और जून महीने के मुकाबले जुलाई महीने में वाहनों की बिक्री बढ़ी है। इसका असर कार कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट में भी देखने को मिल रहा है। आज हम आपको जुलाई महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के नाम बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि जुलाई महीने में इन कारों को भारत में कितने ग्राहकों ने खरीदा है। ताकी, आप खुद अंदाजा लगा सकें कि क्या आपकी पसंद भी है देश की पहली पसंद। डालते हैं जुलाई 2020 की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों पर एक नजर,
जुलाई महीने में इन 10 कारों की हुई सबसे ज्यादा खरीदारी, कोरोना काल में जीता ग्राहकों का विश्वास
Maruti Suzuki Alto
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की Alto जुलाई 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने इसके 13,654 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
Maruti Suzuki WagonR
भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की WagonR जुलाई 2020 में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इस महीने घरेलू बाजार में इसके 7,207 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
Maruti Suzuki Baleno
जुलाई महीने में टॉप-3 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों में तीनों ही कारें मारुति सुजुकी की हैं। Maruti Alto और WagonR के बाद Maruti Baleno को जुलाई महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया है। जुलाई महीने में Baleno के 11,575 यूनिट्स की बिक्री हुई।
Hyundai Creta
भारतीय बाजार में Hyundai Creta चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। जुलाई 2020 में इसके 7,207 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। जुलाई महीने में पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Creta एक मात्र ऐसी गाड़ी है जो मारुति सुजुकी कंपनी की नहीं है।