फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Alto 2020 हुई लॉन्च, BS6 इंजन वाली कार देती है 31 KM से ज्यादा का माइलेज

Tue, 28 Jan 2020 11:52 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Jan 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
maruti suzuki alto new model 2020 price maruti suzuki s cng car maruti suzuki alto bs6 cars
Maruti Suzuki Alto CNG - फोटो : Amar Ujala
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) ने हैचबैक सेगमेंट की पॉपुलर कार Alto (ऑल्टो) के S-CNG (एस-सीएनजी) वेरिएंट को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। कार के इंजन को BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपडेट किया गया है। गौरतलब है कि मारुति सुजुकी भारत में लगातार 15 सालों से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। कंपनी BS6 लागू होने के डेडलाइन 1 अप्रैल 2020 से पहले ही BS6 इंजन वाले Alto की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि पहली बार कार खरीदने वालों को Alto काफी पसंद आती है।
maruti suzuki alto new model 2020 price maruti suzuki s cng car maruti suzuki alto bs6 cars
Alto VIP number - फोटो : Social

माइलेज

कार निर्माताओं का कहना है कि सीएनजी मॉडल Alto BS6 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Maruti Suzuki S-CNG (मारुति सुजुकी एस-सीएनजी व्हीकल) दो ईसीयू (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस हैं। वाहनों को खात तौर पर ट्यून किया जाता है और सभी तरह के इलाकों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कैलिब्रेट किया जाता है। 
maruti suzuki alto new model 2020 price maruti suzuki s cng car maruti suzuki alto bs6 cars
Maruti Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "मारुति सुजुकी में, हम लगातार ऐसे उत्पादों की पेशकश करने काकोशिश करते हैं जो तकनीकी रूप से उन्नत और पर्यावरण के अनुकूल हैं। Alto BS6 S-CNG (ऑल्टो बीएस 6 एस-सीएनजी) की शुरुआत के साथ, हम स्थायी हरित गतिशीलता की दिशा में अपने प्रयासों को मजबूत करते हैं। ऑल्टो बीएस 6 एस-सीएनजी को बेहतर प्रदर्शन, सुरक्षा, लंबे समय तक चलने वाले इंजन, सुविधा और माइलेज देने के लिए बनाया गया है। मारुति सुजुकी के ग्रीन वाहनों का बड़ा पोर्टफोलियो पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारे ग्राहक एस-सीएनजी टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करते जिससे हमें प्रोत्साहन मिलता है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti suzuki alto new model 2020 price maruti suzuki s cng car maruti suzuki alto bs6 cars
Maruti Alto 800 Interior - फोटो : Social Media

पावर 

Maruti Alto में 796cc का इंजन मिलता है। CNG मोड में यह इंजन 40.36 bhp का पावर और 60 Nm टॉर्क पैदा करता है। पेट्रोल से चलने पर यह इंजन 47.33 bhp का पावर और 69 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स आता है। 
विज्ञापन
maruti suzuki alto new model 2020 price maruti suzuki s cng car maruti suzuki alto bs6 cars
Maruti suzuki alto - फोटो : Social

फीचर्स 

Maruti Alto में एसी, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो मिलता है। इंटीरियर की बात करें तो डोर हैंडल्स पर सिल्वर फिनिश और ड्यूल टोन समेत कई खूबियां हैं। एक्सटीरियर में व्हील कवर्स और बॉडी कलर्ड बंपर और डोर हैंडल मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed