देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजकी) का प्रीमियम खुदरा ब्रांड Nexa (नेक्सा) अपनी शुरुआत के महज पांच साल में ही देश का तीसरा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड बन गया है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह दावा किया है।
मारुति सुजुकी ने जुलाई 2015 में नेक्सा की शुरुआत की थी। अभी नेक्सा की कार बाजार में 11 फीसदी से कुछ अधिक हिस्सेदारी है और मारुति की सालाना बिक्री में यह 20 फीसदी से ज्यादा योगदान देता है। नेक्सा के तहत मारुति के पांच प्रीमियम मॉडल की बिक्री होती है।
मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक, बिक्री एवं विपणन, शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई से कहा, "नेक्सा किसी कार निर्माता कंपनी की महज बिक्री से आगे बढ़कर खुदरा अनुभव का नया स्वरूप तैयार करने का पहला प्रयास है। नेक्सा ने इस जुलाई में अपने पांस साल पूरे किए हैं और इसने अनोखे उपभोक्ता अनुभव के साथ अब तक 11 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दी है।"
4 of 6
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
नेक्सा के तहत सबसे पहले S-Cross (एस-क्रॉस) की बिक्री शुरू की गई थी। बाद में अक्टूबर 2016 में नेक्सा के साथ Baleno (बलेनो) को जोड़ा गया। इसके बाद जनवरी 2017 में हैचबैक Ignis (इग्निस), अप्रैल 2017 में सेडान Ciaz (सियाज) और अगस्त 2019 में बहुद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) XL6 (एक्सएल6) को नेक्सा के प्लेटफॉर्म पर उतारा गया।
5 of 6
Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : Maruti Suzuki
अभी देश भर के 200 शहरों में 370 नेक्सा शोरूम हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के वाहन उद्योग पर पड़े असर को लेकर श्रीवास्तव फिलहाल इसके विस्तार को लेकर सतर्क हैं।
उन्होंने कहा, "आज, नेक्सा तीसरा सबसे बड़ा खुदरा वाहन चैनल है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 10-11 फीसदी है। वर्तमान में, नेक्सा हमारी कुल बिक्री का 20 फीसदी योगदान देता है। नेक्सा के साथ, हम आधुनिक शहरी उपभोक्ताओं को आकर्षित करने में सक्षम हैं।"