मारुति वैगन आर के दामों में मिल रही हैं सड़कों पर राज कर चुकीं ये शानदार एसयूवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति जिप्सी
मारुति जिप्सी कभी सबसे पॉपुलर एसयूवी में शामिल रही है। हालांकि यह केवल बेसिक एसयूवी ही है, जिसमें आज की एसयूवी की तरह शानदार फीचर नहीं होते। लेकिन दिखने में ये आज भी क्लासिक लगती है। जिप्सी में पहले 1 लीटर का पेट्रोल इंजन आता था, लेकिन बाद में 1.3 लीटर इंजन दिया गया। ववहीं इसमें 4 व्हील ड्राइव फीचर आता था। लेकिन यूज्ड मार्केट में आज भी जिप्सी मात्र 1.5 लाख रुपये में मिल जाएगी।
मित्सुबिशी पजेरो SFX
पजेरो कभी अपने वक्त की लग्जरी एसयूवी में से एक थी और 90 से लेकर 2000 तक इसने देश की सड़कों पर राज किया। वहीं पजेरो SFX अब बाजार में बेहद सस्ती कीमतों में उपलब्ध है। इसमें 2.8 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगा होता है, जो 118 बीएचपी की पावर और 292 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह एसयूवी 4 व्हील ड्राइव में मिलती है। वहीं वेल मैनटेन पजेरो आसानी से 4.5 लाख रुपये में मिल जाती है।
ह्यूंदै टूसों
हालांकि टूसों बाजार में अभी भी बिक रही है और ह्यूंदै जल्द ही इसका नया अवतार लांच करेगी। नई टूसों की कीमत 18 लाख रुपये है, लेकिन अच्छे से मेनटेन की हुई फर्स्ट जेनरेशन टूसों आसानी से 3 से 4 लाख रुपये में मिल जाती है। पुरानी टूसों में 2 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 122 बीएचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है।
मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा
ग्रैंड विटारा भारतीय कार बाजार में बिकने वाली मारुति की पहली एसयूवी थी, लेकिन इसे ब्रेजा की तरह रेस्पांस नहीं मिला। ग्रैंड विटारा 2 लीटर और 2.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती थी और 4 व्हील ड्राइव थी। 2010 मॉडल की 65 से 70 हजार किमी चली हुई विटारा आसानी से 4 से 4.5 लाख रुपये में मिल जाती है।