देश की नंबर वन कार निर्माता कंपनी मारुति अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी विटारा ब्रेजा का फेसलिफ्ट लॉन्च कर सकती है। इस सेगमेंट में बढ़ रहे कॉम्पिटिशन को देखते हुए मारुति यह कदम उठा सकती है। वहीं यह भी खबरें हैं कि मारुति इस एसयूवी के फेसलिफ्ट में नए डीजल इंजन के साथ पेट्रोल में भी लॉन्च कर सकती है।
मारुति ला रही है Vitara Brezza फेसलिफ्ट! ये खास फीचर देंगे Venue और XUV300 को टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार मुकाबला कड़ा
टीम-बीएचपी की रिपोर्ट के मुताबिक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लगातार मुकाबला कड़ा होता जा रहा है और ब्रेजा को सबसे ज्यादा टक्कर ह्यूंदै की नई लॉन्च वेन्यू, महिन्द्रा एक्सयूवी300 और फोर्ड इकोस्पोर्ट से है। वहीं जितने फीचर वेन्यू और महिन्द्रा एक्सयूवी300 में आए हैं, इतने फीचर इस सेगमेंट की किसी और कार में नहीं है।
वेन्यू की 30 हजार से ज्यादा बुकिंग
वेन्यू की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि 21 मई को लॉन्चिंग के बाद से अब तक वेन्यू की 30 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं, वहीं यह इस सेगमेंट में पहली इंटरनेट कनेक्टेड कार है, जिसमें ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी दी गई है। वेन्यू की लॉन्चिंग न केवल ब्रेजा बल्कि इसी साल 14 फऱवरी को लॉन्च हुई महिन्द्रा एक्सयूवी300 पर भी भारी पड़ रही है।
मिडलाइफ मेकओवर
वहीं ब्रेजा को मिल रही इस कड़ी चुनौती को देखते हुए मारुति इस एसयूवी में सनरूफ और साइड एयरबैग्स लॉन्च कर सकती है। 2015 में लॉन्चिंग के बाद से ब्रेजा का यह मिडलाइफ मेकओवर होगा। सनरूफ और साइड एयरबैग्स ये दोनों ही फीचर कॉम्पैक्ट सेगमेंट की एसयूवी में काफी पापुलर हैं। गौरतलब है कि ह्यूंदै वेन्यू, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिन्द्रा एक्सयूवी300 में ये फीचर पहले से ही मौजूद हैं।
नोटिस इनवाइटिंग टेंडर्स जारी
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फेसलिफ्ट ब्रेजा में कितने साइड एयरबैग्स होंगे। संभव है कि ब्रेजा की छत में ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए दो अतिरिक्त एयरबैग्स दिये जा सकते हैं। या फिर संभव है कि पीछे के यात्रियों के लिए भी एयरबैग्स दिये जाएं। अथवा इस सेगमेंट की बाकी गाड़ियों की तरह 6 एयरबैग्स का फीचर दिया जाए। रिपोर्ट के मुताबिक मारुति ने मल्टीपल एयरबैग्स औरर सनरूफ के लिए नोटिस इनवाइटिंग टेंडर्स जारी किये हैं।