फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 के Honda City के नए अवतार से चित्त होंगी Maruti Ciaz और Hyundai Verna

Wed, 06 Feb 2019 08:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Feb 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Maruti Ciaz, Toyota yaris and Hyundai Verna rival Upcoming New Honda City could be launched in 2020
Upcoming 2020 Honda City

होंडा अगले साल अपनी मिड साइज सेडान Honda City का नया अवतार लॉन्च कर सकती है। फिफ्थ जनरेशन होंडा सिटी 2020 में होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में लॉन्च की जा सकती है। नई होंडा सिटी में Honda Amaze की तरह डीजल सीवीटी पॉवरट्रेन दिया जा सकता है।

2014 में लॉन्च हुई थी होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन

Maruti Ciaz, Toyota yaris and Hyundai Verna rival Upcoming New Honda City could be launched in 2020
Honda City

जैपनीज वाहन निर्माता कंपनी होंडा अपनी पूरी रेंज को अपग्रेड कर रही है। अमेज को अपग्रेड करने बाद होंडा अब जैज और होंडा सिटी को अपग्रेड करने में जुटी हुई है। हाल ही में होंडा ने फिफ्थ जनरेशन होंडा सीआरवी भी लॉन्च की है। होंडा सिटी का फोर्थ जनरेशन मॉडल जनवरी 2014 में लॉन्च किया गया था, वहीं अगले साल वर्तमान मॉडल की लाइफसाइकिल पूरी हो रही है।
 

ग्लोबली लॉन्च हो सकती है नई होंडा सिटी

Maruti Ciaz, Toyota yaris and Hyundai Verna rival Upcoming New Honda City could be launched in 2020
Upcoming 2020 Honda City -1

फोर्थ जनरेशन मॉडल की तरह होंडा सिटी का फिफ्थ जनरेशन मॉडल भी ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। फोर्थ जनरेशन मॉडल को 2013 में शोकेस किया गया था, जबकि उसकी लॉन्चिंग 2014 में हुई थी। वहीं नए मॉडल को 2019 के आखिर में शोकेस किया जा सकता है, लेकिन उसकी लॉन्चिंग फरवरी 2020 में होने वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो में की जा सकती है। होंडा सिटी को सबसे पहले 1998 में भारत में लॉन्च किया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सी-001 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड

Maruti Ciaz, Toyota yaris and Hyundai Verna rival Upcoming New Honda City could be launched in 2020
Honda City 2020 Design concept

2020 में आने वाली नई होंडा सिटी होंडा डिजाइन सी-001 कॉन्सेप्ट पर बेस्ड होगी, जिसे 2 साल पहले चीनी ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इस कार में होंडा ने कई नए प्रयोग किए थे। वहीं नई होंडा सिटी की टक्कर हुंडई वरना, मारुति सियाज से तो है ही साथ ही टोयोटा यारिस से भी है। वहीं आने वाली टाटा की सेडान कार Tata X451 से भी होगी।    

विज्ञापन

नया डिजाइन सिविक से मिलता-जुलता

Maruti Ciaz, Toyota yaris and Hyundai Verna rival Upcoming New Honda City could be launched in 2020
Upcoming 2020 Honda City -2

होंडा सिटी के डिजाइन की बात करें, तो इसका नया डिजाइन सिविक से मिलता-जुलता है। हेडलैंप्स पर नीचे की तरफ एलईडी डीआरएल और क्रोम लाइनिंग दी गई है। बंपर पूरी तरह से रीडिजाइन है। वहीं इसका फ्रंट एरो शेप का है, और पहले से ज्यादा लंबा लग रहा है। करंट जनरेशन सिटी की तरह आने वाली सिटी में सनरूफ, एयरबैग्स, मशीन फिनिश्ड व्हील्स, 7 इंड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। .
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed