फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर चढ़कर बोल रहा है प्रियंका का जादू, कार्यकर्ताओं के लिए तीन बार गाड़ी से उतरीं...ऐसा रहा पहला दिन

Wed, 06 Feb 2019 07:55 PM IST
Nilesh Kumar जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 07:55 PM IST
सार

  • महासचिव बनाए जाने के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं प्रियंका गांधी
  • कार्यकर्ताओं में दिखा खूब जोश, जमकर लगाए गए जिंदाबाद के नारे 
  • प्रियंका ने पदभार ग्रहण किया, पर वह कार्यालय में 15 मिनट ही रुकीं

विज्ञापन
In congress Priyanka gandhi has a magical power for lok sabha elections 2019,
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI
कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने पहुंची। हालांकि वे 15 मिनट ही वहां रुकी, लेकिन कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश दिखाई पड़ा, उससे देखकर लगा कि कांग्रेस में प्रियंका गांधी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।


प्रियंका बिना किसी पूर्व सूचना में कांग्रेस दफ़्तर पहुंची थी। वापस जाने के लिए अपने कमरे से बाहर निकलकर प्रियंका जब गाड़ी में सवार हुई तो एक बार कांग्रेस दफ़्तर के मुख्य गेट पर और दो बार अकबर रोड पर ट्रैफ़िक के बीच सिर्फ दो-तीन कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए गाड़ी से उतर गई।
In congress Priyanka gandhi has a magical power for lok sabha elections 2019,
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI
दरअसल, बुधवार को कांग्रेस दफ़्तर में जो कमरा एक दिन पहले प्रियंका गांधी को अलॉट किया गया था, उसी कमरे में पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सुबह जाकर कार्यभार संभाल लिया। सुबह से ही वहां पर थोड़ी बहुत हलचल थी।राजस्थान के अजमेर से कुछ कार्यकर्ता लोकसभा का टिकट मांगने के लिए आए हुए थे।
In congress Priyanka gandhi has a magical power for lok sabha elections 2019,
Priyanka Gandhi
सवा चार बजे कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की प्रेसवार्ता शुरु हुई तो सारा मीडिया नियमित ब्रीफ़िंग हॉल में पहुंच गया। करीब साढ़े चार बजे प्रियंका गांधी अपने कमरे में पहुंच गई। प्रेसवार्ता में भी वह शोर पहुंचा। 

पहले एक मीडियाकर्मी उठा और उसके बाद दूसरा, तीसरा व चौथा। देखते-देखते एक मिनट के भीतर ब्रीफ़िंग हॉल खाली हो गया। प्रियंका गांधी के कमरे के बाहर मीडिया कर्मियों के साथ एसपीजी कर्मियों की जमकर धक्का मुक्की हुई। काफी देर तक कहा-सुनी चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
In congress Priyanka gandhi has a magical power for lok sabha elections 2019,
Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी जब अपने कमरे से बाहर निकली तो वहां कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों का हुजूम जमा था। हालांकि कार्यकर्ता बाहर से नहीं आए, कांग्रेस दफ़्तर के लॉन में बैठे कार्यकर्ताओं को जब यह पता चला कि प्रियंका आई हैं तो वे प्रवेश द्वार पर पहुंच गए।किसी तरह एसपीजी ने प्रियंका को उनकी गाड़ी तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
In congress Priyanka gandhi has a magical power for lok sabha elections 2019,
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI
प्रियंका की गाड़ी जब कांग्रेस दफ़्तर के मुख्य द्वार पर पहुंची तो वहां एक कार्यकर्ता उनसे मिलने के लिए गाड़ी की ओर लपका। प्रियंका ने तुरंत गाड़ी रुकवाई और उस कार्यकर्ता से मिली। इसके बाद अकबर रोड पर दो कार्यकर्ता जो कि अमेठी से आए थे, वे प्रियंका को कुछ दस्तावेज देना चाहते थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed