Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी ऑल-न्यू XUV500 पर काम कर रही है। इस एसयूवी कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। नई Mahindra XUV500 (महिंद्रा XUV500) की लॉन्चिंग कब होगी, अब इसका आधिकारिक एलान हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक डॉ. पवन गोयनका ने खुद खुलासा किया है कि यह नई SUV शोरूम में कब तक आएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक डॉ. गोयनका ने कहा है कि नेक्स्ट जेनरेशन महिंद्रा XUV500 की लॉन्चिंग "अगले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में होगी, इसका मतलब है कि 2021 कैलेंडर वर्ष की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2021."
3 of 7
Auto Expo 2020: Mahindra Funster
- फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा XUV500 को भारतीय बाजार में 2011 में लॉन्च किया गया था। यानी इस एसयूवी कार की भारत में 9 वर्षों से भी ज्यादा समय से बिक्री हो रही है। फर्स्ट जेनरेशन मॉडल की तरह ही सेकेंड जेनरेशन मॉडल भी monocoque SUV (मोनोकोक एसयूवी) होगा। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक सेकेंड जेनरेशन मॉडल एक नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसे Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में पेश किए गए Mahindra Funster कॉन्सेप्ट की तर्ज पर डिजाइन किया जाएगा। इसके साथ ही इसके डिजाइन में चौथे-जेनरेशन के SsangYong Korando के प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं।
इस कार की टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों से पता चलता है कि नई XUV500 के एक्सटीरियर को रीडिजाइन किया गया है और इसमें फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल मिल सकते हैं। इस कार के फ्रंट और रियर लुक में बदलाव किया जा सकता है। एसयूवी को एलईडी DRL (डे-टाइम रनिंग लाइट) और सिग्नेचर महिंद्रा ग्रिल के साथ रीडिजाइन किए गए हेडलैंप्स मिलने की उम्मीद है।
इंटीरियर की बात करें तो XUV500 में एक बिलकुल नया डैशबोर्ड मिलने की संभावना है। इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को एक ही पैनल में रखा जा सकता है।