एमजी (मोरिस गैराज) मोटर्स ने अपनी पहली एसयूवी एमजी हेक्टर की लान्चिंग कर दी है। हेक्टर को दो इंजन ऑप्शन के साथ लान्च किया गया है। दोनों की इंजनों के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, वहीं पेट्रोल वैरियंट के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों मिलेंगे। हेक्टर की टक्कर महिन्द्रा एक्सयूवी 500, जीप कंपास और हाल ही में लान्च टाटा हैरियर से होगी...
देश की पहली इंटरनेट कार
एमजी हेक्टर देश की पहली इंटरनेट कार होगी, जो इंटरनेट से कनेक्ट होगी। हेक्चर के फीचर का नाम iSmart सिस्टम है। अपने सेगमेंट में हेक्टर पहली ऐसी कार होगी, जिसमें कई फीचर पहली बार मिलेंगे। हेक्टर के iSmart सिस्टम को एयरटेल के ई-सिम से कनेक्ट किया जा सकता है। हेक्टर देश की पहली 5जी कनेक्टिविटी वाली कार होगी।
ओवर-द-एयर अपडेट भी मिलेंगे
iSmart सिस्टम को ओवर-द-एयर अपडेट भी मिलेंगे और सर्विस सेंटर पर जाए बिना ही यूजर उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। खास बात यह होगी कि ओटीए अपडेट्स एमजी हेक्टर के सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही हेक्टर में 10.4 इंच का पोर्ट्रेट इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा और इसमें कई सारी एप्लीकेशंस प्री-लोडेड होंगी।
स्मार्टफोन पर कार का रिअल-टाइम अपडेट देख सकेंगे
4 of 7
MG Hector SUV India Launch
इसके अलावा iSmart सिस्टम की खासियत होगी कि यूजर अपने स्मार्टफोन पर कार का रिअल-टाइम अपडेट भी देख सकेंगे। साथ रही यूजर मोबाइल पर टायर प्रेशर, जिओ फेंस, लाइव लोकेशन को भी एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही, स्मार्टफोन से ही कार के दरवाजों को लॉक अनलॉक भी किया जा सकेगा। कार के स्टार्ट या बंद करने के साथ-साथ फोन से एयरकंडीशनिंग सिस्टम को शुरू किया जा सकेगा। हेक्टर के ममोबाइल एप में सर्विस हिस्ट्री भी चेक की जा सकेगी। वहीं iSmart सिस्टम डाटा माइक्रोसाफ्ट अजूरे क्लाउड पर स्टोर होगा।
एक्सीडेंट में घरवालों को शेयर होगी लोकेशन
वहीं एमजी हेक्टर पहली बार पल्स हब के जरिए कस्टमर मैनेजमेंट सर्विसेज भी ऑफर करेगी। इस सर्विस के जरिए यूजर एक्सीडेंट के स्थिति में कार के एयरबैग खुल जाने पर कुछ खास नंबरों को टेक्सेट मैसेज ऑटोमैटिकली चला जाएगा, साथ ही व्हीकल लोकेशन भी शेयर होगी। हेक्टर में iCall फीचर भी मिलेगा।