फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahindra xuv300 और Vitara Brezza की जानें कीमत, परफॉर्मेंस और फीचर्स से जुड़ी सारी जानकारी

Fri, 15 Feb 2019 05:56 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 15 Feb 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Mahindra xuv 300 or maruti suzuki vitara brezza know which one is best
Mahindra xuv300 Vs maruti suzuki vitara brezza

महिंद्रा ने हाल ही में अपने ग्राहकों को Valentine's Day के मौके पर शानदार तोहफा दिया। महिन्द्रा की बहु प्रतिक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 आखिरकार गुरुवार को लॉन्च हो गई। इस XUV300 को 3 वैरियंट्स और एक ऑप्शनल वैरियंट में लॉन्च किया गया है।



जहां फीचर्स के तौर पर कार का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza से होगा। वहीं डिजाइन के मामले में यह Hyundai Creta को कड़ी टक्कर देती है। आज आपको बताते हैं क्यों XUV300 और Maruti Suzuki Vitara Brezza एक दूसरे के कड़े प्रतिद्वंद्वी बने हुए हैं। 

Mahindra xuv 300 or maruti suzuki vitara brezza know which one is best
Mahindra XUV300 disk brake

महिंद्रा XUV300 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प में उतारा गया है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 110 बीएचपी की पावर और 200एनएम का पीक टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो 115 बीएचपी की पावर और और 300 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा केवल एक इंजन विकल्प 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड चार-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम के पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

Mahindra xuv 300 or maruti suzuki vitara brezza know which one is best
Mahindra XUV300 launch-1

महिंद्रा XUV300 में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले का स्पोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें सनरूफ, लेदर अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल आदि फीचर्स हैं। इसमें दिशा-निर्देश के साथ रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, पुश स्टार्ट बटन, इंजन आइडलिंग स्टॉप और सेगमेंट के पहले फीचर्स जैसे हीटेड ORVMs भी मिलते हैं।

विटारा ब्रेज़ा का केबिन बाजार में मौजूद अन्य मारुति सुज़ुकी कारों से काफी मिलता-जुलता है। यह कॉम्पैक्ट SUV विद्युत रूप से फोल्डिंग OVRMs और पुश स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ आती है। इसमें क्लाइमेंट कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है। कार में 7 इंच टचस्क्रीन मल्टी-डिस्प्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को स्पोर्ट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra xuv 300 or maruti suzuki vitara brezza know which one is best
Maruti suzuki Vitara Brezza Alloy wheels
महिंद्रा की XUV300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। बता दें,  इस प्लेटफॉर्म को 2015 KNCAP (कोरियाई नई कार आकलन कार्यक्रम) ऑटोमोटिव सेफ्टी टेस्ट से ग्रेड 1 सुरक्षा पुरस्कार सहित कई सुरक्षा और एर्गोनोमिक पुरस्कार मिल चुके हैं। कार में सेफ्टी को ध्यान मे रखते हुए 7 एयरबैग्स, ABS, सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक और ESP भी मिलते हैं।

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा में कई नए सुरक्षा फीचर्स हैं जिनमें ISOFIX चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम, हाई-स्पीड वार्निंग अलर्ट, डुअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स और फोर्स लिमिटर्स शामिल हैं।

 
विज्ञापन
Mahindra xuv 300 or maruti suzuki vitara brezza know which one is best
Mahindra XUV300 Launch in India-4
बात करें इस कारों की कीमत की तो महिंद्रा ने इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को चार वेरिएंट- W4, W6, W8 और W8 (O) में पेश किया है।  जिनकी कीमत इस प्रकार है....

एक्सयूवी 300 पेट्रोल
W4 - 7.90 लाख रु
W6 - 8.75 लाख रु
W8 - 10.25 लाख रु
W8 (O) - 11.44 लाख रु

एक्सयूवी 300 डीजल
 W4 - 8.49 लाख रु
 W6 - 9.30 लाख रु
 W8 - 10.80 लाख रु
 W8 (O) - 11.99 लाख रु

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 
LDi - 7.84 लाख रु
VDi - 8.5 लाख रु
ZDi - 9.12 लाख रु
ZDi+ - 10.06 लाख रु

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed