फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खिलौने जैसा दिखता है Mahindra का यह ट्रैक्टर, रिमोट से होता है कंट्रोल

Wed, 14 Aug 2019 02:01 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 14 Aug 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Mahindra to launch New Small electric novo tractor fully remote controller
Mahindra New Small electric novo tractor - फोटो : Amar Ujala

महिंद्रा एंड महिंद्रा अब मार्केट में ट्रैक्टर का नया मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी खुद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करके दी है। आनंद महिंद्रा ने बताया कि एक हम एक नया ट्रैक्टर मॉडल ला रहे हैं, जो वास्तव में इतना छोटा होगा कि आपने सोचा भी नहीं होगा। नया ट्रैक्टर युवा किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा और यह रिमोट कंट्रोल के साथ चलेगा।   


 

रिमोट से होगा कंट्रोल

Mahindra to launch New Small electric novo tractor fully remote controller
Mahindra New Small electric novo tractor - फोटो : Amar Ujala

महिंद्रा जिस नए ट्रैक्टर को ला रही है, उसका नाम NOVO Tractor होगा जोकि पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और इसे रिमोट के जरिये कंट्रोल किया जायेगा। यह 12V का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर होगा और इसमें 3 गियर और एक रिवर्स गियर लगा होगा। इसमें स्पीड लॉक फंक्शन को भी शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस ट्रैक्टर की मदद से खेती करना काफी आसान हो जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत के बारे कोई जानकारी नहीं मिली है।

3 सालों में 3 से 4 इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च होगीं

Mahindra to launch New Small electric novo tractor fully remote controller
Mahindra New Small electric novo tractor - फोटो : Amar Ujala

ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर तेजी से काम हो रहा है और महिंद्रा भी तेजी से इस सेगमेंट में काम कर रही है। हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की 73वीं सालाना एजीएम में कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा था कि ऑटो इंडस्ट्री में बड़े बुनियादी बदलाव हो रहे हैं। हमारी कंपनी भी अगले 3 सालों में 3 से 4 इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करेगी  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed