{"_id":"5d53bdd48ebc3e6cb47b44f2","slug":"jawa-motorcycle-launched-new-delivery-estimator-this-will-tells-you-estimated-delivery-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर Jawa मोटरसाइकिल की करवा चुके हैं बुकिंग या कर रहे हैं प्लान, तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अगर Jawa मोटरसाइकिल की करवा चुके हैं बुकिंग या कर रहे हैं प्लान, तो जरूर पढ़ें ये खबर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Jawa Bike Riding Jackets
- फोटो : Jawa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Jawa मोटरसाइकिल्स की लंबे वक्त बाद बाजार में वापसी से बाइक लवर्स खासे उत्साहित हैं। जिसके चलते जावा बाइक्स का वेटिंग पीरियड बढ़ कर नौ से 10 महीनों तक पहुंच गया है। मांग में बढ़ोतरी के चलते जावा ने खास सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके जरिए डिलीवरी की तारीख के बारे में आसानी से पता चल सकेगा।
वेटिंग पीरियड बढ़ कर नौ महीने से ऊपर
2 of 6
Jawa Bikes Delivery
- फोटो : GaadiWaadi
जावा ने Delivery Estimator सर्विस लॉन्च की है। देश की कई शहरों में जावा की बाइक्स का वेटिंग पीरियड बढ़ कर नौ महीने से ऊपर पहुंच गया है, जिससे जावा लवर्स खासे परेशान हैं। यहां तक कि कई लोगों ने अपनी बुकिंग्स भी कैंसिल करवा दी हैं। जावा लवर्स की इस समस्या को देखते हुए जावा ने यह सर्विस लॉन्च की है।
पुणे में सबसे ज्यादा 10 महीने का वेटिंग पीरियड
3 of 6
jawa bike accessories
- फोटो : Jawa
इस सर्विस के जरिए कस्टमर जावा की वेबसाइट पर जाकर डिलीवरी की अनुमानित तारीख के बारे में पता लगा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर लोगों को बुकिंग के वक्त दी गई बुकिंग आईडी डालनी है, जिसके बाद एस्टीमैटर में ऑर्डर के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा। वहीं यह सर्विस केवल उन्हीं कस्टमर्स को मिलेगी, जिन्होंने 25 दिसंबर, 2018 से बाइक की बुकिंग करवाई है। वहीं बाद मे बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को जल्द ही इस सेवा में शामिल किया जाएगा। दिल्ली और बैंगलुरु में आठ महीने की वेटिंग है, वहीं मुंबई और कोलकाता में सात महीने, हैदराबाद और चेन्नई में नौ महीने और जबकि पुणे में सबसे ज्यादा 10 महीने का वेटिंग पीरियड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसेसरीज की कीमत 399 रुपये से शुरू
4 of 6
jawa Bikes Helmats
- फोटो : Jawa
वहीं अब जावा ने अपनी बाइक्स के लिए एसेसरीज और मर्चेंडाइज की रेंज पेश की है। वहीं जावा ने इन एसेसरीज के अजीबोगरीब नाम भी दिये हैं। इन एसेसरीज की कीमत 399 रुपये से लेकर 7,499 रुपये तक है। इनमें ग्रैब रेल की कीमत 399 रुपये और राइडिंग जैकेट की कीमत 7,499 रुपये है।
विज्ञापन
माइलेज 37.5 किमी प्रति लीटर
5 of 6
Jawa Motorcycles, Jawa, Royal Enfield, Jawa ABS
- फोटो : www.jawamotorcycles.com
फिलहाल जावा स्टैंडर्ड मरून, ग्रे और ब्लैक कलर में आती है, जबकि जावा 42 6 रंगों में मिलती है। दोनों बाइक्स में 293सीसी का सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड DOHC इंजन मिलता है, जो 27 बीएचपी की पावर और 28 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वहीं जावा का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 37.5 किमी प्रति लीटर है और दोनों बाइक्स में टेलीस्कोपिक हाइड्रॉलिक सस्पेंशन मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।