फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाल ही लॉन्च हुई Mahindra 2020 Thar के दो एंट्री लेवल वेरिएंट्स बंद, जानें नई शुरुआती कीमत

Wed, 11 Nov 2020 12:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
mahindra thar variants 2020 know the new mahindra thar entry level variant and price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
Mahindra ने अपनी लॉन्च होते ही हिट हुई ऑफ रोडर एसयूवी 2020 Mahindra Thar (महिंद्रा थार) के एंट्री लेवल AX और AX स्टैंडर्ड वेरिएंट को बंद कर दिया है। महिंद्रा की वेबसाइट से हाल में लॉन्च में हुई थार के इन दोनों वेरिएंट्स को हटा दिया गया है। महिंद्रा थार AX वेरिएंट की कीमत 9.80 लाख रुपये और महिंद्रा थार AX स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 10.85 लाख रुपये थी। 
mahindra thar variants 2020 know the new mahindra thar entry level variant and price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
अब महिंद्रा थार का एंट्री लेवल मॉडल क्या है 
AX और AX स्टैंडर्ड वेरिएंट्स बंद किए जाने के बाद अब महिंद्रा थार की एंट्री लेवल वेरिएंट AX O हो गई है। इस कार की शुरुआती कीमत 11.90 लाख रुपये है। यह कीमत पेट्रोल वेरिएंट की है। कार के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत अब 11.90 लाख रुपये से 13.55 लाख रुपये हो गई है। वहीं डीजल वेरिएंट्स की कीमत 12.10 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये है। 
mahindra thar variants 2020 know the new mahindra thar entry level variant and price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
कार की धुआंधार बुकिंग
बता दें कि महिंद्रा ने अपनी Thar 4x4 एसयूवी को भारत में सबसे पहले 15 अगस्त 2020 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 2 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया। इसकी बंपर बिक्री का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज एक महीने के अंदर इसने 20000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया। महिंद्रा के मुताबिक इसके हार्ड टॉप ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रिम, पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। लेकिन, इस वेरिएंट की अभी भी बुकिंग जारी है जबकि, सॉफ्ट-टॉप (AX) वेरिएंट की बुकिंग कंपनी ने बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra thar variants 2020 know the new mahindra thar entry level variant and price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
मिलता है दमदार इंजन
नई थार 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। डीजल इंजन 130bhp और 320Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं पेट्रोल इंजन 187 bhp पावर और 380Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
mahindra thar variants 2020 know the new mahindra thar entry level variant and price
Mahindra Thar 2020 - फोटो : Mahindra
कार में मिलते हैं मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स
महिंद्रा थार में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। कार में सेफ्टी के लिहाज से ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, रिवर पार्किग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम रोल ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed