महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई जेनरेशन वाली Thar को अब तक 20,000 से भी ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने अपनी Thar 4x4 एसयूवी को भारत में सबसे पहले 15 अगस्त 2020 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में 2 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया। इसकी बंपर बिक्री का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज एक महीने के अंदर इसने 20000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया। कंपनी के मुताबिक इसके हार्ड टॉप ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रिम, पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडलों की सबसे ज्यादा मांग हो रही है। हालांकि, बंपर मांग से कार की वेटिंग पीरियड भी बढ़ गई है।
नई Mahindra Thar ने मचाई सनसनी, एक महीने में 20000 से ज्यादा ग्राहकों ने किया बुक, जानें वेटिंग पीरियड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2020 Mahindra Thar: वेटिंग पीरियड
महिंद्रा के मुताबिक नई जेनरेशन वाली Thar की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 5 से 7 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, यह वेरिएंट के हिसाब से तय होगा कि ग्राहकों को कितना इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए वह प्रोडक्शन बढ़ाएगी। कंपनी ने बताया कि जनवरी महीने तक 2000 यूनिट्स प्रति माह के प्रोडक्शन को बढ़ा कर 3,000 यूनिट्स प्रति माह तक किया जाएगा।
2020 Mahindra Thar: कीमतें
2020 Mahindra Thar: AX
- पेट्रोल: स्टैंडर्ड 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 9.80 लाख रुपये है।
- पेट्रोल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.65 लाख रुपये है।
- डीजल: 6-सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.85 लाख रुपये है।
2020 Mahindra Thar: LX OPT
- पेट्रोल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 11.90 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.10 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.20 लाख रुपये है।
2020 Mahindra Thar: LX
- पेट्रोल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.49 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर कनवर्टिबल टॉप की कीमत 12.85 लाख रुपये है।
- डीजल: 4-सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.95 लाख रुपये है।
नोट- सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं
2020 Mahindra Thar: इंजन
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा।
2020 Mahindra Thar: परफॉर्मेंस