{"_id":"5fce3c52ac0e4a4eb87768d5","slug":"mahindra-thar-2020-waiting-period-mahindra-thar-2020-specifications-mahindra-thar-2020-safety-rating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑल-न्यू Mahindra Thar 2020 का जादू सिर चढ़ा, एसयूवी का वेटिंग पीरियड बढ़कर हुआ 9 महीने","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑल-न्यू Mahindra Thar 2020 का जादू सिर चढ़ा, एसयूवी का वेटिंग पीरियड बढ़कर हुआ 9 महीने
Mon, 07 Dec 2020 07:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 07 Dec 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahindra Thar 2020 (महिंद्रा थार2020) एसयूवी महिंद्रा के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुई है। यह एक अच्छी बात है कि ऑफ-रोडर्स बताई गई यह एसयूवी भारतीय बाजार में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है कि Mahindra Thar के लिए वेटिंग पीरियड 6 महीने को पार कर गई है और इस एसयूवी को 2021 मई तक बुक किया जा चुका है।
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
इससे पहले, लंबे वेटिंग पीरियड के कारण, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा था कि वेरिएंट के आधार पर इस एसयूवी के लिए वेटिंग पीरियड पांच से सात महीने के बीच है। सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर अरविंद ने महिंद्रा के प्रति अपनी निराशा को जाहिर करते हुए महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा से थार के लिए लंबी वेटिंग पीरियड के बारे में पूछा क्योंकि उन्हें बताया गया है कि 2020 थार के लिए वेटिंग पीरियड अब 9 महीने है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि 2020 थार ने कई लोगों की उम्मीदों को पार कर लिया है, जो इस तरह की हाई डिमांड का एक कारण हो सकता है। हालांकि, आनंद महिंद्रा ने भी उस ट्विटर यूजर को जवाब दिया कि वे उत्पादन बढ़ाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।
Mahindra Thar 2020
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. गोयनका पहले ही कह चुके हैं कि वे 2020 थार के लिए योजनाबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता में 50 फीसदी का इजाफा पहले से ही कर चुके हैं। हालांकि, उत्पादन बाधाओं के कारण, ग्राहकों को अपने थार के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Representation Only
वर्तमान में, सबसे ज्यादा मांग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और पेट्रोल इंजन वाले LX वेरिएंट के लिए है। इससे पहले थार को पेट्रोल इंजन के साथ पेश नहीं किया गया था। हालांकि, अब इसमें एक नया 2.0-लीटर mStalion पेट्रोल इंजन दिया गया है जो टर्बोचार्ज्ड है। मैनुअल गियरबॉक्स वाला इंजन 150 PS का पावर और और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यही आप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन चुनते हैं तो यह इंजन 320 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देने में सक्षम है।
विज्ञापन
Mahindra Thar 2020
- फोटो : For Representation Only
Mahindra Thar 2020 में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। यह इंजन 130 PS का अधिकतम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। ऑफ-रोडर्स की ओर लक्षित होने के नाते, महिंद्रा 4×4 ड्राइवट्रेन और कम रेंज वाले गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दे रहा है।