{"_id":"5f0d7d14f5623a7a0b05b420","slug":"mahindra-mojo-300-bs6-price-new-mahindra-mojo-2020-mahindra-mojo-bs6-2020-price-mahindra-mojo-bikes-in-india-mahindra-motorcycle-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BS6 Mahindra Mojo 300 की दिखी पहली झलक, जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
BS6 Mahindra Mojo 300 की दिखी पहली झलक, जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Tue, 14 Jul 2020 03:08 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 14 Jul 2020 03:08 PM IST
सार
- नई मोजो के लुक और डिजाइन की बात है तो टीजर के मुताबिक BS6 मॉडल BS4 मॉडल से बहुत अलग नहीं होगा।
- BS6 Mojo 300 ABS में बीएस4 मॉडल की तुलना में एक अपग्रेडेड इंजन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Mahindra Mojo BS6 Teaser
- फोटो : Mahindra
विस्तार
Mahindra (महिंद्रा) अपनी फ्लैगशिप बाइक Mojo 300 का नए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के साथ अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी बाइक की टीजर तस्वीर जारी कर इस बारे में बताया है। मोटरसाइकिल के टीजर से पता चलता है कि इसकी लॉन्च जल्द होने वाली है। लॉन्च हो जाने के बाद यह Mahindra की पहली BS6 मानकों वाली बाइक होगी।
विज्ञापन
पिछली बार मोजो अगस्त 2019 में सुर्खियों में थी, जब महिंद्रा ने मोजो 300 ABS मॉडल की डिलीवरी शुरू की थी। बता दें कि शुरुआत में मोजो UT और XT वेरिएंट में उपलब्ध था, लेकिन इन दोनों को बंद कर कंपनी सिर्फ एक मॉडल लेकर आई, जब बाइक्स में एबीएस सुरक्षा मानक को अनिवार्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन और फीचर्स
जहां तक नई मोजो के लुक और डिजाइन की बात है तो टीजर के मुताबिक BS6 मॉडल BS4 मॉडल से बहुत अलग नहीं होगा। बाइक में पहले की तरह फ्रंट काउल के साथ ट्विन-हेडलैम्प कल्स्टर, मस्क्युलर फ्यूल टैंक, न्यूनतम साइड पैनल मिलना जारी रहेगा। बीएस6 महिंद्रा मोजो 300 एबीएस में भी पहले के मॉडल्स में मिलने वाले सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दिया गया है। इसमें टैकोमीटर के लिए एक एनालॉग काउंटर और स्पीड, गियर पोजिशन, ट्रिप मीटर जैसी जानकारी के लिए एक डिजिटल स्क्रीन शामिल है। इस पैनल में हाल ही में एक नई चीज एबीएस लाइट शामिल की गई थी, जिसमें पिछले साल जोड़ा गया था। इसके अलावा इसमें स्टेप-अप स्टाइल सिंगल सीट दी गई है। साथ बाइक में अलॉय व्हीलस और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलेंगे।

इंजन और ब्रेकिंग
BS6 Mojo 300 ABS में बीएस4 मॉडल की तुलना में एक अपग्रेडेड इंजन मिलने की संभावना है। यह एक 300 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 27 bhp का पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पहले की तरह, इस इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। महिंद्रा नई बाइक की कीमत को कम रखने के लिए बीएस4 मॉडल के हार्डवेयर का ही इस्तेमाल कर सकती है। सस्पेंशन की बात करें तो बीएस6 मोजो में गैस-चार्ज्ड मोनो शॉक के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स मिल सकता है। ब्रेकिंग के लिए ABS के साथ 320 mm फ्रंट और 240 mm रियर डिस्क ब्रेक होगा।

कीमत और मुकाबला
BS6 Mahindra Mojo 300 ABS की कीमत BS4 मॉडल की तुलना में कुछ ज्यादा रहने की संभावना है। बाइक का BS4 मॉडल 1.49 लाख रुपये में उपलब्ध था, वहीं आने वाले BS6 मॉडल की कीमत लगभग 1.60 लाख रुपये हो सकती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम भारत की हैं। Mojo 300 का मुकाबला Bajaj Dominar 400 (बजाज डोमिनर 400) जैसे बाइक्स से होगा।