फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: महिंद्रा आम लोगों के लिए ला रही है तीन सस्ती नई इलेक्ट्रिक कारें

Fri, 09 Aug 2019 08:39 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Fri, 09 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Mahindra confirms to launch of 3 new cheapest electric cars
महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार - फोटो : Social

देश में आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होगा। सरकार भी इस तरफ काफी फोकस करते हुए नए-नए मॉडल लॉन्च कर रही है और जो कंपनियां अभी तक इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नहीं उतरी हैं वो आगे जरूर उतरेंगी। ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदें उसके लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST रेट 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है।

महिंद्रा की तीन नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां जल्द होंगी लॉन्च

Mahindra confirms to launch of 3 new cheapest electric cars
Mahindra electric cars - फोटो : Social

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि कंपनी भारत में 3 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी पवन गोयनका ने बताया कि तीन नई इलेक्ट्रिक कारें पेश की जायेंगी, जिनमें KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन, जोकि eKUV100 के नाम से आएगा। कंपनी इसे इस साल के अंत तक लॉन्च करेगी। इसके अलावा अगले साल (2020) में कंपनी XUV300 का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी। जबकि फॉर्ड अस्पायर के इलेक्ट्रिक वर्जन को महिंद्रा के बैज (कार का महिंद्रा वेरियंट) के साथ लॉन्च किया जाएगा। जोकि 2021 में बाजार में आएगा।

18,000 करोड़ रुपये का निवेश

Mahindra confirms to launch of 3 new cheapest electric cars
Mahindra e-Verito Electric Sedan - फोटो : Mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले तीन साल में कुल 18,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। फिलहाल कंपनी भारत में e-Verito इलेक्ट्रिक कार बेचती है। आगामी इन तीनों इलेक्ट्रिक कारों के आने के बाद कंपनी का प्रोफाइल और बड़ा हो जायेगा कंपनी के मुताबिक भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का केंद्र बनने की क्षमता है।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed