फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबीएस के साथ लॉन्च हुई KTM की धांसू स्पोर्ट बाइक, जानिए कीमत के बारे में

Tue, 22 Jan 2019 08:09 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 22 Jan 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
KTM Sports Bike RC 200 launched with dual channel abs, price at rs 1.88 lakh
KTM RC 200 2019

केटीएम इंडिया ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक KTM RC 200 को एबीएस के साथ लॉन्च कर दिया है। नई बाइक नॉन-एबीएस वर्जन से 9 हजार रुपए महंगी है। वहीं नए सुरक्षा मानक लागू होने के चलते पुरानी नॉन—एबीएस KTM RC 200 31 मार्च के बाद उपलब्ध नहीं होगी।


 

125 सीसी से कम वाले टू-व्हीलर्स में कॉम्बी ब्रैकिंग सिस्टम

KTM Sports Bike RC 200 launched with dual channel abs, price at rs 1.88 lakh
KTM RC 200 Dual Channel ABS

1 अप्रैल, 2019 से नए सुरक्षा नियम लागू होने जा रहे हैं। जिसके बाद 125 सीसी से ऊपर वाली बाइकों पर एबीएस फीचर देना अनिवार्य हो जाएगा। वहीं 125 सीसी से कम वाले दोपहिया वाहनों में कॉम्बी ब्रैकिंग सिस्टम देना जरूरी होगा। जिसके चलते केटीएम ने भी अपनी इस पॉवरफुल बाइक को अपग्रेड किया है।
 

पहले लॉन्च किया था सिंगल चैनल एबीएस

KTM Sports Bike RC 200 launched with dual channel abs, price at rs 1.88 lakh
KTM RC 200 2019 India

KTM RC 200 में कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किया है। इससे पहले KTM RC 200 में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया था, बाइक के फ्रंट व्हील में लगा हुआ था। वहीं केटीएम ने पिछले साल 200 ड्यूक में बॉश का सिंगल चैनल एबीएस दिया था। सिंगल चैनल एबीएस के चलते बाइक को बिना फिसले रोका जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

KTM RC 200 की कीमत 1.88 लाख रुपए

KTM Sports Bike RC 200 launched with dual channel abs, price at rs 1.88 lakh
KTM RC 200 Sports Bike 2019

वहीं KTM RC 200 की एक्स-शोरूम कीमत अब 1.88 लाख रुपए हो गई है। केटीएम डीलरों ने नई बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई KTM RC 200 की टक्कर अब यामाहा की नई YZF-R15 V3.0 से होगी, जिसे हाल ही में एबीएस वर्जन के साथ लॉन्च किया गया है। KTM RC 200 में 199.5सीसी का लिक्विड कूल सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजजन दिया गया है, जो 25 बीएचपी की पॉवर और 19 एनएम टॉर्क देता है।
 

विज्ञापन

फ्रंट में डुअल प्रोजेक्टर हैडलैंप

KTM Sports Bike RC 200 launched with dual channel abs, price at rs 1.88 lakh
KTM RC 200 2019 india Sports Bike

KTM RC 200 में फ्रंट में डुअल प्रोजेक्टर हैडलैंप और फुल डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। वहीं इसमें टेल लैंप और टर्न इंडीकेटर्स एलईडी का फीचर है। नई KTM RC 200 में फ्रंट और रिअर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed