फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टाइलिश बाइक्स से सनसनी मचाएगी KTM, देखें कौन सी बाइक्स होंगी लॉन्च

Thu, 03 Jan 2019 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 03 Jan 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
KTM Planning to launch 4 new stylish bikes in India in 2019 including RC 250, KTM 390 and Duke 790
KTM RC390

सस्ती परफॉरमेंस बाइक्स बनाने के लिए मशहूर केटीएम जल्द ही भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में सनसनी मचाने के लिए तैयार है। युवाओं में बेहद पॉपुलर केटीएम अपनी बाइक्स के कई नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हम बता रहे हैं केटीएम भारतीय बाजार में कौन-कौन सी दमदार और स्टाइलिश बाइक्स लॉन्च करने वाली है...

KTM RC 250

KTM Planning to launch 4 new stylish bikes in India in 2019 including RC 250, KTM 390 and Duke 790
KTM RC250

केटीएम पहले से ही RC 250 को भारत में बना कर अंतराष्ट्रीय बाजार में एक्सपोर्ट कर रही है। वहीं अब कंपनी भारतीय बाजार में इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग के दौरान की कई तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। इस बाइक में ड्यूक 250 सीसी वाला 248.8 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लिक्विड कूल्ड दिया गया है, जो 30 बीएचपी की पॉवर और 24 एनएम का टॉर्क देता है। इस बाइक में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स लगा है। इसकी टक्कर Honda CBR 250R, TVS Apache RR310 और Suzuki Gixxer 250 से होगी।
एक्स-शोरूम कीमत 2.10 से 2.30 लाख रुपए।
 

KTM 390 Adventure

KTM Planning to launch 4 new stylish bikes in India in 2019 including RC 250, KTM 390 and Duke 790
KTM 390 Adventure

केटीएम काफी वक्त से KTM 390 Adventure मोटरसाइकिल की इंडिया में टेस्टिंग कर रही है। केटीएम इस बाइक को 2019 में लॉन्च करेगी। केटीएम 390 में टीएफटी डिस्प्ले, फुल एलईडी हेडलैंप यूनिट, छोटी विंडशील्ड, बड़े हैंडलबार जैसे फीचर मिल सकते हैं। साथ ही इसमें एडजस्टेबल सस्पेंशन का फीचर भी मिल सकता है। केटीएम 390 में 373.2 सीसी का इंजन है, जो 43.5 बीएचपी की पॉवर और 37 एनएम का टॉर्क देगा। केटीएम 390 में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। केटीएम 390 की टक्कर RE Himalayan और BMW G310 GS से होगी।
कीमतः 2.5 से 3.0 लाख (एक्स-शोरूम)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 KTM RC390

KTM Planning to launch 4 new stylish bikes in India in 2019 including RC 250, KTM 390 and Duke 790
KTM-RC390-R

हाल ही में इस बाइक को यूरोप में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। RC390 में डबल बबल विंडस्क्रीन, वर्टिकल एलईडी हेडलैंप्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टीएफटी एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसके अलावा बीएस-6 मानक वाला 373.2 सीसी का इंजन लगा है, जो 34.5 बीएचपी की पॉवर और 36 एनएम टॉर्क देगा।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत RC390 से 30-35 हजार रुपए ज्यादा हो सकती है।
 

विज्ञापन

KTM Duke 790

KTM Planning to launch 4 new stylish bikes in India in 2019 including RC 250, KTM 390 and Duke 790
KTM Duke 790

केटीएम की यह अब तक की सबसे महंगी बाइक होगी। इस बाइक को जुलाई 2019 के बाद लॉन्च किया जा सकता है। Duke 790 को आस्ट्रिया से इंपोर्ट किया जाएगा और पुणे के नजदीक बजाज चाकन प्लांट में असेंबल किया जाएगा। इस बाइक में 799 सीसी का ट्विन इंजन लगा है, जो 103.5 बीएचपी की पॉवर और 86 एनएम का टॉर्क देगा। यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगी। Duke 790 में एडवांस्ड राइडर फैसिलिटी जैसे मोटरसाइकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, एंटी-स्लिप रेगुलेशन और कॉर्निंग एबीएस और लॉन्च कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।
Duke 790 की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख के आसपास होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed