लंबे इंतजार के बाद सोमवार को मारुति बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च हो ही गया। 2015 की लॉन्चिंग के बाद तकरीबन साढ़े तीन साल बाद मिड लाइफ अपडेट आया है। नई बलेनो की कीमत 5.45 लाख से शुरू हो कर 8.60 लाख रुपए तक है। बलेनो को चार वैरियंट्स और सात रंगों में लॉन्च किया है। आइए जानते हैं, बलेनो का कौन सा वैरियंट आपको करेगा सूट...
पढ़ें नई Maruti Baleno फेसलिफ्ट के हर वैरियंट की डिटेल, जानें क्या है खास
शुरुआती कीमत 5.45 लाख रुपए
2019 की फेसलिफ्ट बलेनो में कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर बदलाव किए गए हैं। वहीं इंजन स्पैसिफिकेंशस पहले जैसी रखी गई हैं। बलेनो के सबसे शुरूआती सेगमेंट पेट्रोल मैनुअल सिग्मा की कीमत 5.45 लाख रुपए है। जबकि अल्फा पेट्रोल सीवीटी की कीमत 8.77 लाख रुपए है। वहीं डीजल सिग्मा की शुरुआती कीमत 6.60 लाख रुपए है और टॉप डीजल अल्फा वैरियंट की कीमत 8.60 लाख रुपए है।

अल्फा वैरियंट में ढेर सारे फीचर्स
वहीं मारुति ने नई बलेनो की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही नई बलेनो की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। नई बलेनो को चार वैरियंट्स सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा में लॉन्च किया गया है। एंट्री लेवल सिग्मा पेट्रोल की कीमत 5.45 लाख रुपए और सिग्मा डीजल की कीमत 6.60 लाख रुपए तक है। इसमें 3डी ग्रिल डिजाइनिंग, नए बंपर, एलईडी टेल लैंप्स, नए काले और नीले रंग का इंटीरियर, बिल्ट-इन एंटीना, पॉवर एंड टिल्ट स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट पॉलर विंडो, मैनुअल एसी फ्रंट और रिअर एसेसरीज सॉकेट, डुअल हॉर्न और गियर शिफ्ट इंटीकेटर दिया गया है।
वहीं सेफ्टी की बात करें, तो सिग्मा वैरियंट में रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सट बेल्ट रिमाइंडर. नेक्सा सेफ्टी शील्ड, इम्मोबिलाइजर, हेडलैंप लेवलिंग और एलईडी के साथ हाई माउंटेड स्टॉप लैंप की फीचर दिया गया है।
वहीं सिग्मा वैरियंट में इंटीरियर की बात करें, तो इसमें इलेक्ट्रोस्टेटिक बटनों के साथ नया ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, इलेक्ट्रकली एडजस्टेबल ओवीआरएम, क्लाइमेट कंट्रोल, रिअर एडस्टेबल हेडरेस्ट, 60:40 स्पिल्ट रिअर सीट्स, कीलेस एंट्री, रिअर पॉवर विंडो, ऑटो-अप पॉवर विंडो, रिअर वाइपर और वाशर, रिअर डीफॉगर और पिंच गार्ड विंडो दी गई है।

डेल्टा वैरियंट
वहीं बलेनो के डेल्टा वैरियंट में सिग्मा वैरियंट के सभी फीचर तो दिए ही गए हैं, साथ ही फुल व्हील कवर, लाइट गाइड के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, पार्किंग ब्रेक और इंनसाइड डोर हैंडल्स पर मेटल फिनिश, ऑटो एसी, रिअर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, रिअर पॉवर विंडो, ड्राइवर की तरफ ऑटो-अप पॉवर विंडो के साथ ओआरवीएम पर फुल कवर के साथ टर्न इंडीकेटर का फीचर दिया गया है।

जीटा वेरियंट
इसके अलावा बलेनो के जीटा वैरियंट में इन सभी फीचरों के अलावा अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल्स, कलर टीएफटी के साथ मल्टी इनफॉरमेशन स्पीडोमीटर डिस्प्ले, इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स, इलुमिनेटेड लगेज बॉक्स, फ्रंट फुटवेल इलुमिनेशन, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फोन कनेक्टेड नेविगेशन, स्मार्टप्ले स्टूडियो एप रिमोट कंट्रोल, टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग, स्मार्ट की के साथ पुश स्टार्ट और स्टॉप, स्टोरेज के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, फ्रंट फॉग लैंप प्रोजेक्टर और ऑटो आईआरवीएम का फीचर है।
