फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Range Rover की ये कस्टमाइज्ड SUV है पहियों पर चलने वाला अभेद्य किला, नहीं छू सकती कोई भी गोली

Tue, 28 Apr 2020 08:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Apr 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
klassen range rover autobiography land rover range rover autobiography customized range rover personalized range rover klassen car range rover customisation
Klassen Range Rover Autobiography - फोटो : Klassen
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड Land Rover Range Rover एक लग्जरी एसयूवी है। रेंज रोवर एक ऐसी पावरफुल कार है जो जितनी आसानी से सड़क पर चलती है, उतनी ही आसानी से यह कहीं भी दौड़ सकती है। लेकिन अगर किसी कार के लिए अपनी क्षमता को और ऊंचाई पर ले जाना संभव नहीं होता, वो Klassen (क्लासेन) उसे अपनी सीमाओं के पार ले जाता है। 
klassen range rover autobiography land rover range rover autobiography customized range rover personalized range rover klassen car range rover customisation
Klassen Range Rover Autobiography - फोटो : Klassen
एसयूवी बनी लिमोसीन
जर्मनी की मशहूर कंपनी Klassen(क्लासेन), Mercedes (मर्सिडीज), Bentley (बेंटले), Lexus (लेक्सस) और Rolls-Royce (रोल्स रॉयस) जैसे लक्जरी कार ब्रांडों को बिक्री के बाद कस्टमाइज करने के लिए जानी जाती है। क्लासेन ने एक Range Rover Autobiography (रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी) को कस्मटमाइज किया है। कंपनी ने Range Rover में 1,016 mm को लंबा बनाकर इसे एक लिमोसिन में बदल दिया है। एसयूवी की लंबाई 6,215 mm हो गई है और इसके व्हीलबेस 4,136 mm हो गया है। कार के अंदर चार केबिन सीटें दिए गए हैं जो इसके आराम, स्पेस और लक्जरी को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं। 
klassen range rover autobiography land rover range rover autobiography customized range rover personalized range rover klassen car range rover customisation
Klassen Range Rover Autobiography - फोटो : Klassen
ये सुरक्षा फीचर्स हैं खास
इस मॉडिफाइड Range Rover के इंटीरियर को भले ही बहुत शानदार बना दिया गया हो, लेकिन इसमें दिए गए सुरक्षा फीचर्स से यह गाड़ी वास्तव में औरों से अलग बन जाती है। इस कार को वीआर 8 आर्मर से लैस किया गया है, जिससे इस कार के अंदर बैठे लोगों को 10 मीटर की दूरी से दागी गई 7.62 mm कैलिबर की गोलियों से भी कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता। इसमें विशेष बुलेटप्रूफ टायर दिए गए हैं, जो क्षतिग्रस्त होने पर भी 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
klassen range rover autobiography land rover range rover autobiography customized range rover personalized range rover klassen car range rover customisation
Klassen Range Rover Autobiography - फोटो : Klassen
कंफर्ट फीचर्स
इस गाड़ी में दिए गए फीचर्स की बात करें तो, साफ तौर पर, यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें फीचर्स की भरमार है। जिसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन, चिलर कम्पार्टमेंट और डबल-कुशन सीट शामिल हैं। 
विज्ञापन
klassen range rover autobiography land rover range rover autobiography customized range rover personalized range rover klassen car range rover customisation
Klassen Range Rover Autobiography - फोटो : Klassen
कीमत
हालांकि Klassen ने इस माडिफाइड एसयूवी की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसी उम्मीद की जाती है कि इसके लिए लगभग 800,000 डॉलर (करीब 6 करोड़ 8 लाख 60 हजार रुपये) की कीमत अदा करनी पड़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed