फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या Seltos की तरह हिट हो पाएगी किआ मोटर्स की एंट्री लेवल SUV Kia Sonet, Venue और Nexon से मुकाबला

Sun, 26 Apr 2020 08:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 26 Apr 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
kia sonet launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Kia
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता Kia Motors (किआ मोटर्स) अपनी बहुप्रतीक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Sonet concept SUV को Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो 2020) में पेश किया था। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कंपनी इसे भारत में काफी कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। कंपनी इसी साल 2020 के मध्य में Sonet SUV के प्रॉडक्शन वर्जन का वर्ल्ड प्रीमियर करने वाली थी। कॉन्सेप्ट वर्जन प्रॉडक्शन वर्जन की तरह ही दिखता है। लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग में देर होगी। 2020 के मध्य में वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, कंपनी ने इसे अगस्त में भारतीय बाजार में लॉन्च करना तय किया था। लेकिन अब कंपनी इसे त्यौहार के सीजन में लॉन्च करेगी।  
kia sonet launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Auto Expo 2020 Kia Sonet - फोटो : Social Media
भारत मे होगा एंट्री-लेवल मॉडल
भारत में Kia Motors ने mid-size SUV (मिड साइज एसयूवी) Seltos के साथ एंट्री की थी और भारतीय ग्राहकों का दिल चुरा लिया। यह एक आकर्षक लुक वाली, शारदार फीचर्स से लैस एक पावरफुल एसयूवी है। Kia Motors भारतीय ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में उन गिने-चुने ब्रांड्स में शामिल है जिन्होंने बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल की है। Kia Seltos (किआ सेल्टॉस) के बाद किआ मोटर्स ने luxury MPV (लग्जरी एमपीवी) Carnival (कार्निवल) लॉन्च की। इसके बाद कंपनी ने अपने तीसरे उत्पाद के रूप में Sonet concept SUV के रूप में पेश किया था। भारत में यह एक एंट्री-लेवल मॉडल होगा, जो किआ की लाइनअप में Seltos के नीच होगा। Kia Sonet को Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) में इस्तेमाल किए गए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। Sonet में इस्तेमाल की गई ज्यादातर मैकेनिकल्स हुंडई वेन्यू पर आधारित है, लेकिन इसके इंटीरियर और एक्टीरियर पूरी तरह से अलग हैं। 
kia sonet launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Kia compact SUV concept Kia QYI Kia Sonet - फोटो : अमर उजाला
इंजन 
भारतीय बाजार में Kia Motors का अगला उत्पाद Sub-compact SUV Kia Sonet होगा। Kia Sonet तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आएगी। इसके 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में DCT और मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं 1.2 लीटर के साथ इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। डीजल इंजन में ऑटोमैटिक पावरट्रेन भी मिलेगा, जो ह्यूंदै वेन्यू में नहीं मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kia sonet launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Kia Sonet Concept - फोटो : अमर उजाला
फीचर्स
Seltos की तरह Kia Sonet में भी फीचर्स की भरमार होगी। इस एसयूवी में लेटेस्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इस कार में UVO कनेक्ट कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी जिसमें 5 श्रेणी के तहत 37 फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
kia sonet launch date in india kia sonet compact suv price in india kia sonet features kia sonet specification kia sonet interior kia motors kia seltos
Kia compact SUV concept Kia QYI Kia Sonet - फोटो : अमर उजाला
कीमत और मुकाबला
Kia Sonet कार का उत्पादन आंध्र प्रदेश में कंपनी के अनंतपुर प्लांट में होगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने पहले साल में ही इस कार की 70 हजार यूनिट्स बेचने का लक्ष्य रखा है। Kia Sonet का मुख्य मुकाबला Maruti Brezza (मारुति सुजुकी ब्रेजा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Tata Nexon (टाटा नेक्सन) और Mahindra XUV300 (महिंद्रा एक्सयूवी300) से होगा। उम्मीद है कि कंपनी अपनी इस नई एसयूवी Kia Sonet की कीमत 7-12 लाख रुपये के बीच रख सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed